देशधर्म/ज्योतिषमध्यप्रदेश

गुरुनानक देव के जयकारों से गुंजाएमान हुए गुरुघर

गुरुघर में गुरुनानक देव का 554 वां पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

Realindianews.com
भोपाल। सिख धर्म के प्रवर्तक एवं महान संत कवि श्री गुरुनानक देव जी का 554 वां पर्व मध्य प्रदेश के सतना जिले के सभी गुरुघरों में हर्षोल्लाष के साथ सोमवार की रात्रि मनाया गया। सोमवार को सुबह से गुरुघरों में शब्द कीर्तन के साथ भक्तिमय कार्यक्रम प्रारंभ शुरु हो गये थे। देर रात्रि तक लगातार संगीतमयी कार्यक्रम आयोजित होते रहे। शहर के गुरुनानक दरबार में सुन्दर फुलों से सजाये गये दरबार हाल में सुबह से भक्तिमय कार्यक्रम प्रारंभ हो गये थे। अखण्ड पाठ साहब जो पिछले माह से प्रारंभ हो गया था जिसका सुबह समापन हुआ। सुबह 9 बजे से गुरु ग्रंथ साहब की आरती हुई। इसके उपरांत सुबह 10 बजे से 2 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया।

गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को किया निहाल
विशेष दीवान प्रात: 9 बजे श्री अखण्ड पाठ साहेब की समाप्ति के साथ आरंभ हो गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध रागी जत्था भाई अवतार सिंह (दिल्ली वाले) तथा ज्ञानी जितेन्दर सिंह (हजूरी रागी) गुरुद्वारा नानक दरबार का जत्था एवं स्त्री सत्संग जत्थे द्वारा गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया गया।उसके पश्चात दोपहर 2 बजे अरदास करके विशेष दीवान की समाप्ती की गई व गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। जिसमें समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

रात्रि 7 बजे से प्रारंभ हुआ दूसरा सत्र
श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव का दूसरा सत्र रात्रि 7 बजे से प्रारंभ हुआ। जो 7:30 बजे तक रहरास साहिब जी का पाठ किया गया। रात्रि 8 बजे से समाज के छोटे बच्चों व्दारा गुरूजी के इतिहास एवं शब्द कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। बच्चों का दीवान 8:30 बजे तक चला। बच्चों को गुरुव्दारा प्रबंधन कमेटी व्दारा प्रोत्साहन पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। उसके उपरांत 9 बजे से 10 :30 बजे तक गुरुघर के वजीर ज्ञानी के जत्थे व्दारा अपने मधुरमय कीर्तन से संगत का निहाल किया। 11 बजे से 1 बजे तक जत्थे व्दारा अपने मधुरमय कीर्तन से संगत को निहाल किया। रात्रि 1:30 बजे आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया गया। श्री गुरुव्दारा नानक दरबार अध्यक्ष सरदार लजपाल सिंह भाटिया व श्री गुरुव्दारा कलगीधर सिंह सभा अध्यक्ष सरदार स्वर्ण सिंह मठारु ने समाज के सभी नाम लेवा संगत से इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

गुरुप्यारों को भेंट किया गया सरोपा
कार्यक्रम में विशेष सेवा प्रदान करने वाले गुरुप्यारों को सरोपा भेंट किया गया। कीर्तन दीवान में प्रमुख रूप से सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा एवम नगर निगम महापौर योगेश ताम्रकार, गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार लाजपाल सिंह भाटिया, सरदार कमलजीत सिंह सेठी, मलकिन्दर सिंह सोई, त्रिलोचन सिंह बावा, आलोक त्रिपाठी, पवन मालिक, जसविंदर सिंह भाटिया बब्बल, राजदीप सिंह भाटिया टी एस बग्गा विशेष रूप से उपस्थित होकर गुरुद्वारे में हाजिरी लगाई ।

श्री संतधाम में धूमधाम से मनाई गई गुरुनानक जयंती
एकता भाईचारे के संदेश वाहक श्री गुरुनानक देव जी के जन्मोत्सव पर सोमवार को ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के बीच बाबा श्यामदास बाबा माधवदास दरबार से शांम 4 बजे भाई राजकुमार जग्यासी भाई तरुण जग्यासी महापौर योगेश ताम्रकार जी वरिष्ठ पार्षद गोपी गेलानी पार्षद मनीष टेकवानी उत्तम बाल्मिक एवं समाजसेवी पूर्व पार्षद कन्हैयालाल पोहानी सुदामामल तीर्थवानी किशनचंद छुटानी रामचंद्र बजाज मनोहर लाल रोहड़ा रमेश मूलचंदानी मनोहर शमनानी विनोद गेलानी की गरिमा में उपस्थिति में शोभा यात्रा निकाली गई शोभायात्रा के पूर्व दरबार में आम भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की तादाद में भग्तगणो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

शोभा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
वरिष्ठ समाजसेवी एवं दरबार के सेवादारी ज्ञान खटवानी ने बताया भंडारे के पश्चात शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा बाबा श्यामदास दरबार से निकालकर अमर शहीद हेमू कालानी पार्क कोटवानी मोहल्ला पुरुस्वानी मोहल्ला होते हुए गेलानी परिसर में पहुंची परिसर में महापौर योगेश ताम्रकार गोपी गेलानी मनीष टेकवानी सनमुखदास चांदवानी चंद मनवाणी दयाराम आडवाणी शंकरलाल माखीजा दिलीप टकरानी फूल माला एवं फुल वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात शोभायात्रा कंवर नगर सिन्धी कॉलोनी का भ्रमण करते हुए दरबार में संपन्न हुई ऐतिहासिक शोभा यात्रा का समाज द्वारा जगह-जगह फूलवर्षा एवं प्रसाद बाटकर भव्य स्वागत किया।

इनकी रही उपस्थिति
शोभायात्रा में श्रीचंद्र मनवानी सनमुख दास चांदवानी श्री चंद्र गेलानी दयाराम आडवाणी अशोक गेलानी शंकरलाल माखीजा दिलीप टकरानी सेवकराम खटवानी संतोष गेलानी जितेंद गावरी अनिल खटवानी किशोर श्मनानी रूपचंद छुटानी गौरव खटवानी संजय वाधवानी लक्ष्मण दास सुखदानी दिलीप सोनी अनिल खटवानी प्रदीप शाह दयाल दास जग्यासी तरुण जग्यासी मयूर जग्यासी अशोक मेहरचंदानी की रूपेश मेहरचांदनी कैलाश बसंतानी संजय बसंतानी राहुल तीर्थवानी संजय आहूजा दिलीप आहूजा कन्हैया लाल लालवानी सुशील मंघनानी माताऐ बहने एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button