निजानंद संप्रदाय

श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर जयपुर में तीन दिवसीय उत्सव भक्ति भाव के साथ सम्पन्न

श्री मुखवाणी 11 अखण्ड पारायण का हुआ सुखमय वाचन

जयपुर,realindianews.com। राजापार्क, आदर्श नगर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव शुक्रवार 11 अप्रैल से भव्य के साथ शुरू हुआ। आयोजित कार्यक्रमों में स्थापना एवं बैसाखी उत्सव व श्री राजश्यामा जी की सवारी निकाली गई। श्रीजी की सवारी का भव्यता के साथ स्वागत हुआ। झंडारोहण कार्यक्रम में सुंदरसाथ जी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। श्री मुखवाणी 11 अखण्ड पारायण श्री का शुभारंभ प्रात: 6.30 बजे से हुआ। प्रात: 8.30 बजे से प्रात: 9 बजे तक विविध कार्यक्रमो के तत्पश्चात अल्पाहार हुआ। मंचीय कार्यक्रम भजन संध्या रात्रि 9 बजे से प्रारंभ हुई। 12 अप्रैल शनिवार को संध्या आरती, श्री मुखवाणी चर्चा,श्री राज श्यामा जी के चरण पादुकाओं (खड़ाऊ) का झीलना का कार्यक्रम हुए। मंचीय कार्यक्रम में श्री बाई जू राज महारानी जी के नाम बच्चों द्वारा विशेष कार्यक्रम (बीतक आधारित) एवं श्री मुखवाणी चर्चा गुरुजनों द्वारा की गई।13 अप्रैल रविवार को प्रात: 8.30 बजे से कार्यक्रम शुरु हो गए थे। 10 बजे तक निरंतर कार्यक्रम चलते रहे। प्रात: 9 बजे चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्री मुखवाणी चर्चा हुई। यह कार्यक्रम श्री प्रणामी पंचायत जयपुर व्दारा आयाोजित हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button