निजानंद संप्रदाय

हिन्दू मंदिर अबू धाबी यूएई में सुख शीतल करुं संसार धर्म महोत्सव भव्यता के साथ सम्पन्न

16,17 व 18 अप्रैल को श्रीमद्तारतम वाणी के साथ 108 पारायण, वाणी चर्चा, वाणी गायन, सत्संग, रामत आदि कार्यक्रम भव्यता के साथ हुए

अबू धाबी,realindianews.com। संयुक्त अरब अमीरात में स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर में श्री कृष्ण प्रणामी संप्रदाय (यूएई) द्वारा 16, 17 व 18 अप्रैल को श्रीमद्तारतम वाणी के साथ 108 पारायण, वाणी चर्चा, वाणी गायन, सत्संग, रामत के साथ विविध कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हो गया। परमधाम में विराजमान पूर्णब्रह्म श्री राजश्यामा जी एवं श्री 5 नवतनपुरी धाम, जामनगर, श्री 5 महामंगलपुरीधाम, सूरत, श्री 5 पद्मावतीपुरीधाम, पन्ना जी की अपार महेर से यूएई के समस्त सुंदरसाथ द्वारा त्रिदिवसीय सुख शीतल करु संसार धर्म महोत्सव का भव्यता के साथ सम्पन्न हो गया।
संत-महंत व सुन्दरसाथ ने बढ़ाई शोभा
आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में जगतगुरु धर्माचार्य आचार्य श्री 108 कृष्णमणीजी महाराज जी (श्री 5 नवतनपुरी धाम, जामनगर) और जगतगुरु आचार्य श्री 108 सूर्यनारायण दास जी महाराज जी (श्री 5 महामंगलपुरीधाम) एवं संत मोहन प्रियाचार्य जी महाराज के अलावा भारत देश के ख्यातीलब्ध संतों व सुन्दरसाथ ने इस भक्तिमय कार्यक्रम मे हिस्सा लिया। श्री पारायण की पूर्णाहुति समारोह 18 अप्रैल, को बीएपीएस हिंदू मंदिर, अबू धाबी, यूएई में सम्पन्न हुआ। त्रिदिवसीय (3 दिवसीय) कार्यक्रम में श्री 108 पारायण पूर्णाहुति महोत्सव और आरती, वाणी संगीत, भजन कीर्तन, रामत आदि विभिन्न सुंदरसाथ समूहों द्वारा भक्ति भाव के साथ ही गुरुजनों के आशीर्वाद और प्रवचन 16, 17 और 18 अप्रैल को हुए। पद्मावतीपुरी धाम पन्ना से पधारे संतों व सुन्दरसाथ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यूएई के सुन्दरसाथ ने भारत के सुन्दरसाथ का आत्मीय स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *