यदि प्रत्येक गांव में दान राशि से गुरुकुल खोले जाएं तो गरीबी और बेरोजगारी समाप्त हो जाएगी- राजन स्वामी
श्री प्राणनाथ ज्ञान पीठ सरसावा के श्री राजन स्वामी का तीन दिवसीय ब्रह्मज्ञान शिविर मोडासा में संपन्न

मोडासा,realindianews.com। अरवल्ली जिले के मोडासा (खलीकपुर) में तीन दिवसीय ब्रह्मज्ञान शिविर का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल तक किया गया। चावड़ा परिवार की मातृश्री पानबा की 100 वीं जन्म जयंती के अवसर पर राजन स्वामी जी के सानिध्य में तीन दिवसीय ब्रह्मज्ञान शिविर का हजारों सुंदरसाथ जी ने लाभ उठाया। श्री राजन स्वामी ने कहा कि मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च में सरकारी प्रशासन नहीं है, लेकिन हजारों मंदिरों का प्रशासन सरकार करती है, जिनमें हिंदुओं द्वारा दी गई दान राशि का उपयोग अन्यत्र किया जाता है। यदि प्रत्येक गांव में समान दान राशि से गुरुकुल खोले जाएं और भारतीय संस्कृति, वेद, वैदिक गणित जैसे ज्ञान दिए जाएं तो गरीबी और बेरोजगारी समाप्त हो जाएगी।
जलाराम मंदिर ट्रस्ट ने राजन स्वामी जी का किया सम्मान
जलाराम मंदिर ट्रस्ट के नरेश पारेख, जीवदया प्रेमी निलेश जोशी, चामुंडा मंदिर अध्यक्ष ईश्वर भावसार, मोडासा के कल्पेश पंड्या, विनोद भावसार, शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े अमरीश पंड्या और सामाजिक कार्यकर्ता टीबी बामणिया ने स्वामीजी का सम्मान किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन चावड़ा कांतिभाई, चंदूभाई, बिपिनभाई, हेमंतभाई राज वणकर, सोमभाई बारिया ने किया था। ज्ञान शिविर के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।



