टेक्नोलॉजी

iPhone 16 Pro मॉडल होगा भारत में निर्मित

जैसा कि आपको मालूम होगा कि अब Apple iPhone की असेंबलिंग होती है। हालांकि, सच यह भी है कि iPhone के सारे मॉडल को भारत में नहीं बनया जाता है। दरअसल आईफोन प्रो मॉडल की असेंबलिंग भारत में नहीं है, जबकि भारत में iPhone 15 के बेस मॉडल को बनाया जाता था, लेकिन अब अपकमिंग iPhone 16 के प्रो मॉडल को भी भारत में बनाने की तैयारी है। इससे चीन को जोरदार झटका लग सकता है।

चीन को क्यों लगा झटका?

यह पहला मौका होगा, जब चीन के बाहर भारत में iPhone Pro मॉडल की असेंबलिंग होगी। ऐसे में चीन को जोरदार झटका लगा है। दरअसल आईफोन प्रो मॉडल को चीन में बनाया जाता था, लेकिन भारत में प्रो मॉडल की असेंबलिंग से चीन को नुकसान का डर सता रहा है। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार छिनने का डर सता रहा है।

भारत में किन iPhone का होती है असेंबलिंग

iPhone 15, iPhone 15 Plus के साथ ही भारत में iPhone 14 का प्रोडक्शन होता है। साथ ही इस बार iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को भारत में बनाया जा सकता है। रिपोर्ट की मानें, तो तमिलनाडू की फॉक्सकॉन फैक्ट्री में iPhone 16 Pro की असेंबलिंग की जा रही है।

सस्ते हो जाएंगे iPhone Pro मॉडल

अगर भारत में iPhone 16 प्रो मॉडल की असेंबलिंग होती है, तो ऐसा माना जा रहा है कि iPhone प्रो मॉडल की कीमत कम हो सकती है। इसकी कई सारी वजह हैं। दरअसल अभी भारत से भारत से iPhone Pro मॉडल मंगाने पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाया जाता था। साथ ही साथ ही कस्टम ड्यूटी का 10 फीसद सरचार्ज देना होता था।

कब होगी iPhone 16 की लॉन्चिंग

आईफोन 16 को भारत में सितंबर माह में लॉन्च किया जा सकता है। ऐपल की ओर से ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन हर साल की तरह इस साल भी सितंबर में आईफोन की नई सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button