खेल-जगतदेश

विश्व कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी विजय

55 रनों पर सिमटी श्रीलंका

Realindianews.com
मुंबई। भारत विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह टीम इंडिया की विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2007 में टीम ने बरमुडा को 257 रन से करारी शिकस्त दी थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम 55 रन पर सिमट गई। भारत के विश्व कप में अब 14 अंक हो गए है। टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड
भारत और श्रीलंका के बीच 167 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 98 मैच जीते हैं। श्रीलंका को 57 मुकाबलों में जीत मिली है। 11 मुकाबलों के परिणाम नहीं निकले। 1 मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच जून 1979 में खेला गया था। जिसमें श्रीलंका ने 47 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, वनडे विश्व कप में अब तक 9 मैच खेले गए हैं। जिनमें चार मैच टीम इंडिया और चार मुकाबले श्रीलंका ने जीते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका एक्स फैक्टर खिलाड़ी
मोहम्मद शमी की जब से प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। वो गेंद के साथ आग उगल रहे हैं। पहले तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट चटकाए। फिर इंग्लिश बल्लेबाजों को भी अपनी सटीक गेंदबाजी से परेशान कर दिया। दिलशान मदुशंका ने अफगानिस्तान के सामने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, इस विश्व कप में उन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों को मदुशंका को खेलना आसान नहीं होगा।

भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप मैचों का रिजल्ट
1979 विश्व कप- श्रीलंका ने 47 रनों से मैच जीता
1992 विश्व कप- परिणाम नहीं
1996 विश्व कप- श्रीलंका ने 6 विकेट से मैच जीता
1999 वर्ल्ड कप- 157 रनों से भारत जीता
2003 विश्व कप- भारत ने 183 रनों से जीत हासिल की
2007 विश्व कप- 69 रनों से श्रीलंका जीता
2011 वर्ल्ड कप- भारत 6 विकेट से जीता मैच
2019 विश्व कप- भारत ने 7 विकेट से मैच जीता

भारत बनाम श्रीलंका प्लेइंग 11
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका टीम
पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका, दुश्मांता चमीरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button