खेल-जगतदेश

वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान, अक्षर पटेल बाहर, अश्विन को मिला मौका

10 टीमों ने अपने खिलाडिय़ों के नाम किए घोषित

Realindianews.com
नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। वर्ल्ड कप से पहले सभी 10 टीमों ने अपने खिलाड़ी घोषित कर दिया है, लेकिन इसमें बदलाव की आखिरी तारीख 28 सितंबर थी। इस बीच भारतीय टीम ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है। चोट से जूझ रहे ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बाहर किया गया है। उनकी जगह अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन को टीम में शामिल किया गया है।आर अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया था। टीम इंडिया को पहला अभ्यास मैच 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इसके लिए टीम गुवाहाटी पहुंच चुकी है। विश्व कप से पहले वॉर्मअप मैच गुवाहाटी, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। टीम इंडिया का दूसरा प्रैक्टिस मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। यह मैच ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।
वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा।
टीम इंडिया का विश्व कप शेड्यूल
29 सितंबर
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
30 सितंबर
भारत बनाम इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड
2 अक्टूबर
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
3 अक्टूबर
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
8 अक्टूबर बनाम ऑस्ट्रेलिया
11 अक्टूबर बनाम अफगानिस्तान
14 अक्टूबर बनाम पाकिस्तान
19 अक्टूबर बनाम बांग्लादेश
22 अक्टूबर बनाम न्यूजीलैंड
29 अक्टूबर बनाम इंग्लैंड
2 नवंबर बनाम श्रीलंका
5 नवंबर बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 नवंबर बनाम नीदरलैंड्स

वनडे विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिश, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।
वनडे विश्व कप 2023 के लिए अफगानिस्तान टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान),रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान,रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।
वनडे विश्व कप 2023 के लिए बांग्लादेश टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), जमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), लिट्टन कुमेर दास, तनजीद हसन तमीम, न तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।
वनडे विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड टीम टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।
वनडे विश्व कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड टीम
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।
वनडे विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।
वनडे विश्व कप 2023 के लिए श्रीलंका टीम
दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पाथुम निसांका, दिमुथ कुरुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डि सिल्वा, दुशान हेमंथा, महेश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, कासुन रजीथा, मथीशा पथिराना, लाहिरु कुमारा, दिलशान मधुशांका।
वनडे विश्व कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम
तेंबा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जे, क्विटन डिकाक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसेन, हेनरिक क्लासेन, आंदिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, एडेन मार्करैम, डेविड मिलर, लुंगी नगिदी, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसैन, लिजाड विलियम्स।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button