देशधर्म/ज्योतिषमध्यप्रदेश

विश्व हिंदू परिषद ने स्थापना दिवस पर निकाली श्री कृष्ण भव्य शोभायात्रा

विंध्य वासियों नें किया जगह-जगह भव्य स्वागत

Realindianews.com
भोपाल। विंध्य प्रदेश के सतना में विश्व हिंदू परिषद के 60 वें स्थापना दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ठ जी की भव्य शोभायात्रा बिहारी चौक से भव्यता के सा निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की झांकी के साथ 40 से अधिक विभिन्न स्वरूपों में झांकियां चल रही थी, ढोल नगाड़े एवं डीजे की धुन के साथ भगवा ध्वज लहराते बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गगन भेदी जयकारे लगाते हुए नाचते-घूमते चल रहे थे, जहां एक ओर नगर के गणमान्य नागरिक भगवा दुपट्टा डाले चल रहे थे वही मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहने भी पीत वस्त्र धारण कर वीरांगना की भांति भगवा ध्वज लहराते जयकारा से वातावरण को गुंजायमान करती चल रही थी।

विश्व हिंदू परिषद के 60 वें स्थापना दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ठ जी की भव्य शोभायात्रा बिहारी चौक से भव्यता के सा निकाली गई।

————————————————————————-
सामाजिक समरसता का दिया संदेश
यह शोभा यात्रा सामाजिक समरसता का संदेश भी दे रही थी शोभा यात्रा में 25000 से अधिकहिंदू समाज के सभी जाति बिरादरी मत पंथ संप्रदाय के लोग शामिल थे शोभायात्रा में कालिया नाग पर नृत्य करती हुई कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा नगर के लगभग सभी वार्डो से झांकियां निकाली गई थी जो बिहारी चौक स्थित मंदिर में आकर शोभायात्रा में शामिल हुई और सुभाष पार्क स्थित श्रीराम दरबार मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ एवं महा आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

झांकियां निकाली गई.

—————————————
सभी संप्रदाय के संतों के समक्ष हुई थी विश्व हिंदू परिषद की स्थापना
समापन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री सागर गुप्ता ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना एवं उद्देश्य के विषय पर अपने उद्बोधन में कहा कि सन 1964 में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुंबई के सांदीपनि आश्रम में तत्कालीन सरसंघचालक पूज्य गुरु जी की अगुवाई में देश के प्रख्यात समाजसेवियों पूज्य शंकराचार्य एवं सभी संप्रदाय के संतों के समक्ष विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य देश एवं विदेश में निवासरत हिंदू समाज को ऊंच नीच जाति मत पंथ संप्रदाय का मतभेद बुलाकर हिंदू के नाते संगठित करने, गौ हत्या, धर्मांतरण एवं लव जिहाद को रोकने साधु संतों, मठ मंदिरों की रक्षा करना है। विश्व हिंदू परिषद का काम विश्व के 80 देश में है भारत देश में 80 हजार से भी अधिक समितियां है , 55 हजार से अधिक विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य चल रहे हैं , चार लाख से अधिक लोगों को धर्म परिवर्तन करने से रोका गया एवं पांच लाख से अधिक धर्मांतरित लोगों की पुन: घर वापसी करवाई गई।

शोभा यात्रा में मुख्य रूप से हजारों कार्यकर्ता व हिन्दू प्रेमी मौजूद रहे।

——————————————–
इनकी रही उपस्थिति
शोभा यात्रा में मुख्य रूप से महापौर योगेश ताम्रकार, पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी,विहिप जिला अध्यक्ष लखन केसरवानी, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, उत्तम बनर्जी,मणिकांत महेश्वरी, चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, संदीप जैन, रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा, मनमोहन माहेश्वरी, विभाष बनर्जी, अशोक गुप्ता, शौभग्य केसरी, हरिओम गुप्ता, विनोद तिवारी, मिथलेश सिंह, अंशु तिवारी, पीके जैन, अनिल गुप्ता, रमेश शुक्ला, भगवती पाण्डेय, हेमचंद जयसवाल, प्रमोद तिवारी, राजीव गुप्ता, संजय अग्रवाल, बनारसी लाल गुप्ता, मनोज वलेचा, लोकेश त्रिपाठी, सुनील सेनानी, शिवेंद्र शर्मा, अनुपम मिश्रा, आदर्श शुक्ला, विकास शुक्ला, अनंत मिश्रा, ऋषभ सोनी, सचिन चतुर्वेदी, भगवान दास आगहा, उमेश चंद्र श्रीवास्तव,राकेश गर्ग, संतोष मालगुजार, सचिन यादव, आदर्श त्रिपाठी, विशाल वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, ऋषभ शुक्ला, विकास चतुर्वेदी, अभय मिश्रा, कमलेश बाबू, अभय खरे, मुन्ना सिंह, मुकेश गुप्ता, अंकुर शुक्ला सहित विहिप के हजारों कार्यकर्ता व हिन्दू प्रेमी मौजूद रहे।

जिला कारागार में गुरूवार को धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जनमाष्टमी का पर्व मनाया गया।

—————————————–

भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली जेल में कैदियों व्दारा बनाई गई झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
सतना जिला कारागार में गुरूवार को धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जनमाष्टमी का पर्व मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर संगीत विद्यालय के सदस्यों द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। बंदी गण, जेल स्टॉफ व अतिथियों ने संगीतमय जन्मोत्सव का आनन्द लिया। इस कार्यक्रम की बड़ी बात यह रही कि जेल में ही सजा काट रहे बंदी ने भगवान श्री कृष्ण के बाल्यकाल की मनमोहक प्रतिमा बनाई, इसके लिए समूचे संसाधन जेल प्रशासन की ओर से मुहैया करवाए गए थे। मिट्टी की इस प्रतिमा को देखते ही बनता था, जो भी इस प्रतिमा को देखा वह उनकी तरफ आकर्षित हो गया।

कैदियों व्दारा बनाई गई झांकी रही आकर्षण का केन्द्र

——————————————–

महापौर योगेश ताम्रकार बने मुख्य अतिथि
जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महपौर योगेश ताम्रकार पहुंचे। उक्त कार्यक्रम जेल अधीक्षक लीना कोष्टा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

अद्भुत झांकी सजाई गई
जेल के अंदर बंदियों ने अपनी कला का अदभुत प्रदर्शन करते हुए भव्य झांकी सजाई, इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण का पूजन, आरती कर तत्पश्चात् सभी को प्रसाद वितरण किया गया। जेल अधीक्षक लीना कोष्टा द्वारा बंदियों से आह्वान किया गया कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिये गये गीतासार को अपने जीवन में उतार लेंगे तो कभी भी दुख की प्राप्ति नहीं होगी। हम अच्छा कर्म करें भगवान हमें अच्छा फल देंगे।

इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर विनय त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, आयुष त्रिवेदी, ओमप्रकाश, पवन मलिक, शैलेन्द्र त्रिपाठी के अलावा आस्था संगीत महाविद्यालय से प्रमोद शर्मा, अमित तिवारी, रत्ना तिवारी, शैलेन्द्र कुमार, नितेश वर्मा, मनोज वर्मा, विकल वर्मा सहित जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय, राजकिशोर गुर्जर एंव जेल स्टॉफ सहित बंदीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button