देशबिज़नेसमध्यप्रदेश

मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में दिनदहाड़े 7 करोड़ की डकैती

सराफा व्यापारियों में हड़कंप, नकाबपोश 16 किलो सोना व नगदी ले उड़े

Realindianews.com
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार की सुबह साढ़े दस और ग्यारह बजे के बीज नकाबपोश 6 हथियारपोश बदमाशों नें मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में लगभग 7 करोड़े की डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। इस घटना के बाद सराफा बाजार में हड़कम्पमच गया है। वहीं मध्य प्रदेश के सभी जिलों में इस घटना को लेकर सुरक्षा को लेकर बयानबाजी हो रही है। हमारे कटनी प्रतिनिधि ने बताया कि छह हथियारों से लैस बदमाशों ने फि ल्मी स्टाइल में मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरे तकरीबन 16 किलो से अधिक सोना, साढ़े तीन लाख रुपये नगद और एक बाइक लेकर फ रार हो गए। घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस आसपास के संदोहियों से भी पूछताछ में जुटी हुई है।
जिले की अब तक की सबसे बड़ी डकैती
सराफा व्यापारियों का कहना है कि कटनी जिले में अब तक हुई डकैतियों में ये सबसे बड़ी डकैती है जिसमें नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर इतनी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फनन में एएसपीए सीएसपी समेत छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
सभी बदमाश हेलमेट पहने हुए थे
डकैती की पूरी घटना बदमाशों ने दिनदहाड़े सुबह दस बजकर 25 मिनट से दस बजकर 40 मिनट के बीच की गई। उस वक्त एक कर्मचारी गोल्ड लोन फाइनेंस में झाड़ू लगा रहा था। उसी समय हथियारों से लैस बदमाश मुंह में कपड़ा बांधकर ऊपर से हेलमेट लगाकर अंदर घुसे। बंदूक निकालकर फाइनेंस बैंक में काम कर रहे सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें एक तरफ ले गए। गनपॉइंट पर सभी लॉकर खोल उसमें रखे जेवरात और नगदी को बैग में रखकर भाग निकले। हालांकि, लॉकर खुलते ही बैंक में लगा सायरन आवाज करने लगा लेकिन तब तक आरोपी बहुत दूर निकल चुके थे।
प्रमुख मार्गों पर की नाकाबंदी
पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिं गर प्रिंट एक्सपट्र्स की मदद से जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है। एएसपी मनोज केडिय़ा ने बताया कि रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगंवा इलाके में मणप्पुररम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में चार से छह बदमाशों ने दिनदहाड़े बदूंक की नोक पर लूट की। लॉकर में रखे जेवरात और नगदी लेकर जबलपुर की ओर भागे हैं। आरोपी 10.25 बजे अंदर घुसे और 10.40 बजे घटना को अंजाम देकर भाग निकले। बात अगर सुरक्षा व्यवस्था की करें तो मौके पर सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं मिला। सीसीटीवी फटेज भी हेड ऑफि स से मंगवाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
लूट के समय ६ कर्मचारी थे कंपनी में
मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में सेल्स मैनेजर ने बताया कि आरोपी 16 किलो सोना और 3.56 लाख रुपये लेकर गए हैं। जब लुटेरे बैंक में घुसे तब कंपनी में छह कर्मचारी थे। उन्होंने महिला कर्मचारी को छोड़कर सबके साथ मारपीट की। बंदूक की नोक के दम पर डरा-धमकाकर वे सोना और नगदी साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शी कमल ने बताया कि डकैतों ने आठ करोड़ रुपये से अधिक की लूट की है। सिर्फ 15 मिनट में इस डकैती को अंजाम दिया गया।
सुरक्षा के इंतजामों पर उठ रहे सवाल
इतनी बड़ी लूट की घटना के बाद सराफा बाजार में सुरक्षा के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शहर के एक सराफा व्यापारी नें बताया कि शहर में पुलिस की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। हम लोग अपना व्यापार अपनी सुरक्षा व्यवस्था के दम पर कर रहे हैं। इस प्रकार की घटना आने वाले दिनों में न हों इस कारण पुलिस को सराफा बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जरुरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button