देशफ़िल्म जगत

दिग्गज आवाज के धनी विक्रम गोखले नहीं रहे

पुणे के अस्पताल में 18 दिन से थे भर्ती

Realindianews.com
दिग्गज आवाज के धनी शानदार एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले 18 दिनों से हॉस्पिटलाइज थे। उनकी हालत बुधवार से ही नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इस दौरान उनकी मौत की अफ वाह भी उड़ी, जिसका परिवार ने खंडन किया था। शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा गया है। अंतिम संस्कार शाम 6 बजे वैकुंठ श्मशान भूमि में हो गया।
टेलीविजन शो उड़ान में उम्दा कलाकारी की थी
विक्रम गोखले दर्जनों टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो श्उड़ान का वो हिस्सा थे। इसके अलावा वो अकबर बीरबल जैसे शोज का भी हिस्सा रहे। विक्रम गोखले ने अपने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरुआत 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फि ल्म परवाना से की थी। फि ल्म सेट के अलावा रियल लाइफ में भी दोनों एक्टर अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे। जहां विक्रम गोखले के बुरे समय में अमिताभ उनका सहारा बने थे वहीं विक्रम ने भी ये इंटरव्यू में बताया था कि लोगों ने अमिताभ बच्चन की सफ लता देखी लेकिन मैंने उनका स्ट्रगल देखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button