खेल-जगतमध्यप्रदेश

विंध्य के खिलाडिय़ों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीते

सबजूनियर स्टेट कराते चैंपियनशिप पचमढ़ी में सम्पन्न

Realindianews.com
मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सब जूनियर स्टेट कराते चैंपियनशिप पचमढ़ी में सतना के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता के झंडे गाड़ दिए और रिकॉर्ड 7 खिलाडिय़ों ने नेशनल क्वालीफाई किया। जानकारी देते हुए सतना जिला कराते एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सेंसाई पदम रंजन मिश्रा ने बताया कि उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 से 11 वर्ष तक के इन नन्हे-मुन्ने खिलाडिय़ों ने 8 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित कुल 18 पदक जीतकर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। 11 से 13 नवंबर तक संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में 25 जिलों के लगभग 250 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
शांभवी मिश्रा नें जीता सोना
जिसमे सतना की शांभवी मिश्रा 8 वर्ष बालिका काता और फाइट(-25 केजी) दोनो में स्वर्ण, मिशिक भगत 9 वर्ष बालिका फाइट(-30 केजी) गोल्ड, काता सिल्वर, तृप्ति प्रजापति 11 वर्ष बालिका फाइट(-40 केजी) गोल्ड, कैरवी भगत 11 वर्ष फाइट (+45 केजी) गोल्ड, अनिरुद्ध गुप्ता 8 वर्ष बालक फाइट(-25 केजी) गोल्ड, काता ब्रॉन्ज, अर्णव सिंह 9 वर्ष बालक काता गोल्ड, फाइट(-30 केजी) सिल्वर, अच्युत सिंह 10 वर्ष बालक(+40 केजी) गोल्ड, काता ब्रॉन्ज, अभ्युदय सिंह 8 वर्ष बालक फाइट(-30 केजी) सिल्वर, आदर्शिता राज 8 वर्ष बालिका (+30 केजी)सिल्वर, काता ब्रॉन्ज, विभोर प्रताप सिंह 11 वर्ष बालक काता सिल्वर, फाइट (-35 केजी) ब्रॉन्ज, ऋषभ तिवारी 11 वर्ष बालक फाइट (+45 केजी) ब्रॉन्ज मेडल जीता।
सात स्वर्ण पदक विजेता जिले के खिलाड़ी
स्वर्ण पदक विजेता जिले के 7 खिलाड़ी कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की अधिकृत राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि दिल्ली में 3 और 4 दिसंबर को संपन्न होगी में भाग लेंगे। जिले के चीफ इंस्ट्रक्टर और राष्ट्रीय निर्णायक अंबुज सिंह का रिंग नंबर दो के मुख्य निर्णायक के रूप में अच्छा योगदान रहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सिहान राजेंद्र सिंह तोमर, महासचिव सिहान महेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष सिहान अरविंद मिश्रा और कोषाध्यक्ष सिहान प्रवीण डोबले द्वारा सम्मानित भी किया गया।अभिभावक के रूप में सोनाली मिश्रा, पूनम सरोज भगत और शिवानी कैथास का अच्छा योगदान रहा।
शानदार सफलता पर दी शुभकामनाएं
खिलाडिय़ों की इस शानदार सफलता पर सतना जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष राजललन सिंह, संरक्षक पुष्कर सिंह तोमर, शैंकी कैला, गिरीश अग्रवाल, कैलाश नाथ गुप्ता उपाध्यक्ष भरत गुप्ता, पदम रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, गणेश चौधरी कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह परिहार, अनुषा सिंह,सरल बेदी, रामायण सिंह परिहार, राजनीत दिनकर, प्रतीक सिंह, यश गुप्ता, नमन उपाध्याय, अभय सिंह भदोरिया, आदित्य प्रताप सिंह, निशांत सिंह, डॉ एन के भगत, नवीन किशोर भगत, संगीता सिंह, सुनीता वर्मा, वीरेंद्र कुमार प्रजापति, राजा गुप्ता, आरपीएस मार्शल आर्ट्स अकैडमी की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button