देश

Bihar News : खाई में गिरी पिकअप वैन, चार की मौत, 26 घायल

रोहतास/भोजपुर.

रोहतास में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 26 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना चेनारी थाना अंतर्गत गायघाट के समीप पास की है। बुधवार सुबह पिकअप वैन पर सवार 30 लोग तीर्थ पर गुप्ता धाम जा रहे थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए गुप्ता धाम जा रहे थे। लोड अधिक होने के कारण गायघाट के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलटकर 140 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 26 लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सासाराम एसडीएम ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।  
भोजपुर से गुप्ता धाम जा रहे थे सभी
वन विभाग के रेंजर अभय कुमार ने बताया कि भोजपुर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के विश्वपूरा गांव से 30 लोगों का एक जत्था मंगलवार की शाम गुप्ता धाम दर्शन के लिए पहुंचा था। शाम होने के कारण उन्हें रोक लिया गया था। बुधवार की सुबह 6:00 बजे के बाद उन्हें गुप्ता धाम दर्शन के लिए रवाना किया गया। हादसा के बाद पिकअप वैन लगभग 140 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें चार लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। घायलों में भोजपुर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के विश्वपूरा गांव के रहने वाले 04 वर्षीय रितेश गौड़ के पुत्र पवन गौड़, विजय कुमार की पत्नी कंचन देवी,संतोष गौड़ के पुत्र रंजन कुमार और रामदेव गौड़ का पुत्र दरोगा गौड़ शामिल हैं। अन्य की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button