<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
विदेश

लॉकडाउन के खिलाफ सड़क पर उतरे ब्रिटेन, जर्मनी समेत यूरोप के लोग

विरोध में होने लगे प्रदर्शन, लंदन में 33 लोग गिरफ्तार

लंदन,(RIN)। विदेश में भी कोरोना तबाही मचा रहा है। लंदन में शनिवार को लॉकडाउन के विरोध में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ, जर्मनी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, स्विटजरलैंड, रोमानिया, सर्बिया, पोलैंड, फ्र ांस और ब्रिटेन में भी लॉकडाउन और स्थानीय समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन होने लगे हैं। सेंट्रल लंदन में हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हाथापाई भी हुई। पुलिस ने कहा कि 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। हमारे बच्चों की जिंदगी बर्बाद करना बंद करो और नकली महामारी जैसे नारे लिखे पोस्टर लेकर लोग लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं। लॉकडाउन के तहत 29 मार्च तक बाहर निकलने सहित विभिन्न तरह के प्रतिबंध लागू हैं। सरकार ने 21 जून से सभी प्रतिबंध हटाने को कहा है। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि लंबे समय से लॉकडाउन के कारण हमारे सामने रोजगार सहित विभिन्न तरह के संकट पैदा हो गए हैं। हमें लॉकडाउन से आजादी चाहिए। हालांकि तेज वैक्सिनेशन और लॉकडाउन की वजह से ब्रिटेन में पिछले दो महीने में कोरोना के नए केस 12 गुना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button