विदेश

ऑस्ट्रेलिया में सौ साल की सबसे बड़ी आपदा

न्यू साऊथ वेल्स में भीषण बाढ़, 750 लोगों का रेस्क्यू

सिडनी ,(RIN)।ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले न्यू साऊथ वेल्स राज्य में भीषण बाढ़ से जन जीवन प्रभावित हुआ है। इस बाढ़ नें बीते सौ साल के रिकार्ड को तोड़ दिया है। राज्य के बुजुर्गों ने बताया कि 100 साल में पहली बार इतनी भीषण आपदा हमारे देश में आई है। खतरे को देखते हुए मिड नार्थ कोस्ट के कई स्थानों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सिडनी के कई इलाकों को खाली करने के लिए भी कहा गया है। 750 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 4000 लोगों को शिविरों में पहुंचाया गया है। सिडनी शहर के पानी का मुख्य स्रोत वार्रगंबा डैम 2016 के बाद पहली बार ओवरफ्लो हो गई है। राज्य में 13 इलाकों में चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button