देश

कोरोना देश में पिछले 38 दिन में करीब 2 लाख एक्टिव केस बढ़े

- बीते 24 घंटे में इसमें रिकॉर्ड 25,578 की बड़ोतरी

नई दिल्लीे,(RIN)। देश में बीते दिनों कोरोना की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी। लेकिन अब लगातार तेज होती जा रही है। रोजाना नए केसों के साथ ही एक्टिव केसों (इलाज करा रहे मरीज) का आंकड़ा भी बड़ता जा रहा है। देश में बीते 38 दिनों में एक्टिव केस में करीब 2 लाख की बड़ोतरी दर्ज की गई। जो काफी खराब है। 11 फरवरी को देश में 1.33 लाख एक्टिव केस थे, जो रविवार को बड़कर 3.31 लाख हो गए। बीते दिन इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 25,578 का इजाफा हुआ। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 10 सितंबर को 24,610 एक्टिव केस बढ़े थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले लोग सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button