राजनीति

पूर्व विधायक आर्य ने थामा भाजपा का दामन, बोले- कांग्रेस में चल रही तानाशाही

भोपाल
मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक बार फिर घर वापसी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कमलापत आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व विधायक कमलापत आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा कार्यालय में डॉ. आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कमलापत आर्य ने आज घर वापसी की है। भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। उनके मन में 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का भाव आया है, इसके बाद पुनः भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है, जिसका हम स्वागत करते हैं। आर्य के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को ताकत मिलेगी।आर्य ने कहा कि कांग्रेस की रीति और नीति में अंतर है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र नहीं है। देश को आगे ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पास कोई विजन नहीं है।

हालांकि, आर्य पहले भाजपा में ही थे और वे कांग्रेस में चले गए थे। ये उनकी घर वापसी है। भाजपा को विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद से ही चुनाव के पहले पार्टी छोड़कर गए नेता अब अपनी वापसी का रास्ता तलाशने में लगे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अगव्राल उपस्थित थे। बता दें, आर्य से पहले भी कई बड़े और छोटे नेता कांग्रेस पार्टी को टाटा बाय बाय कर चुके हैं।

इस मौके पर कमलापत आर्य ने कहा…
उन्होंने पीएम की कार्यशैली से प्रभावित होकर घर वापसी की है। मिशन 2024 में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। आज मैं कांग्रेस के महामंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। 25 साल से बीजेपी में था। कांग्रेस की तानाशाही देखकर मन भर गया है। मैं भांडेर की जनता की सेवा करता रहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button