मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर 368 पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारी की हुई पदोन्नति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सौजन्य भेंट

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े उनके मंत्रालय से संबंधित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी आवासन और शहरी कार्य योजनाओं में प्रदेश उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के स्थानीय निकाय और अधिक प्रगति करेंगे। केंद्रीय मंत्री पुरी ने अपने मंत्रालय से संबंधित सभी प्रकरणों में राज्य सरकार को हरसंभव सहायता देने के आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री पुरी से कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह पहली मुलाकात थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री पुरी को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री पुरी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर 368 पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारी की हुई पदोन्नति

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों /कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति करने के लिए निर्देशित किया गया था। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने पुलिस विभाग के सभी शाखाओं को आदेशित किया गया। इसी तारतम्य में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) द्वारा विभिन्न संवर्गों की विभागीय पदोन्नति समितियां गठित कर पदोन्नति की कार्रवाई की गई जिसमें विभिन्न संवर्गों (जीडी, आर्म्स, अश्वारोही, बैंड) में उप निरीक्षक से निरीक्षक 67, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक 118 एवं प्रधानारक्षक से सहायक उप निरीक्षक के 167 इसतरह 368 अधिकारियों/ कर्मचारियों की उपयुक्तता सूची जारी कर पदोन्नति प्रदान की गई।

चार जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

भोपाल

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला जबलपुर, अशोक नगर, सीहोर एवं खंडवा के रिक्त जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कुल चार जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होना है।

सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 30 दिसंबर 2023 से शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 8 जनवरी को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2024 है। मतदान 22 जनवरी को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतगणना 25 जनवरी को विकासखंड मुख्यालय पर और परिणाम की घोषणा 27 जनवरी को जिला मुख्यालय पर ही होगी।

चार जिलों के संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जबलपुर में वार्ड 7 , अशोक नगर में वार्ड 5, सीहोर में वार्ड 8 और खंडवा में वार्ड 2 के जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होना है। साथ ही 30 दिसंबर 2023 को जिला पंचायत अशोक नगर, खंडवा, जबलपुर एवं सीहोर के रिक्त अध्यक्ष के पद के निर्वाचन का निर्धारित कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button