मध्यप्रदेशराजनीति

बहनों की जिंदगी बदलना लक्ष्य, कमलनाथ ने योजनाएं बंद करने का पाप किया : शिवराज

मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़े सतनावासी

Realindianews.com
भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में सीएम शिवराज सिंह चौहान पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार हेलीकॉप्टर से शाम 5 बजे सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र पहुंचें जहां उन्होने भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। शांम 6 बजे मुख्यमंत्री रैगांव से सड़क मार्ग से सतना पहुंचे जहां उनका भाजपाइयों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सतना में जब अपनी चिर-परिचित शैली में भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह कÞ लिए जन समर्थन जुटाने रोड शो प्रारंभ किया तो एक बार पुन: एक राजनेता और जनता के बीच वही आत्मीयता नजर आई जिसका प्रदर्शन शहर सीएम के पिछले दौरों में भी देखता रहा है। रोड शो के दौरान शहरवासियों ने भी खासा उत्साह दिखाया जो अमूमन राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर ही रहते हैं। खासकर महिलाओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत ही नहीं किया बल्कि उनके समर्थन में अपने हाथ भी उठाए। संभवत: यह महिला सशक्तीकरण की उन योजनाओं की ही असर था कि जो कार्यक्रम लेट होने के बावजूद भारी संख्या में महिलाएं रोड शो में पहुंची थीं।
सभा में कहा-बहनों की जिंदगी बदलना लक्ष्य, कमलनाथ ने योजनाएं बंद करने का पाप किया। सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विर परिचति अंदाज दिखा। उन्होने लोगों से पूछा कि, कांग्रेस ने कभी नल से पानी दिया है , जनता के बीच से जवाब आया नहीं। सीएम ने कहा कांग्रेस में ही पानी नहीं बचा, तो जनता को कहां से पानी देंगे। ये बिना पानी की कांग्रेस है। ये भला नहीं कर सकते हैं। कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार ने भाजपा की सारी योजनाएं बंद करने का पाप किया था। सवा साल में कांग्रेस ने संबल योजना बंद कर दी। बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को मिलने वाले 1000 रूपए बंद कर दिए। बच्चों कÞ लैपटॉप छीन लिए। कन्या विवाह का पैसा ही नहीं दिया। तीर्थ यात्रा बंद कर दी, लेकिन अब फिर से हमने तीर्थ यात्रा शुरू की है, और इस बार कÞवल रेल से नहीं हवाई जहाज से भी ले जाएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि, याद रखना, भारतीय जनता पाटीज़् है तभी लाडली बहना है, कांग्रेस आ गई तो ना लाडली बचेगी और ना बहना बचेगी। सभी योजनाओं पर ताले लग जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक जमाना था जब बेटी को बोझ समझा जाता था, तब मध्यप्रदेश ने सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, आज 46 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं। उन्होंने कहा कि, स्थानीय निकाय चुनाव में बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। पुलिस भर्ती में बेटियों को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में श्री चौहान ने कहा कि, मैंने तुम्हें पैसा नहीं, मान-सम्मान दिया है। इस राशि को बढ़ाकर धीरे-धीरे 3 हजार रुपये तक करेंगे। ये बहनों की जिंदगी बदलने की योजना है। उन्होंने कहा कि, मेरा संकल्प है महिला सशक्तिकरण, आने वाले
पांच सालों में हर बहन को लखपति दीदी बनाना है।

सरकार ने बदला जीवन, अब विकास कार्य बदलेंगे सतना – गणेश
संतोषी माता चौक में आयोजित सभा को भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के जीवन में बदलाव किया है । अब सतना में विकास कार्यों को ऐसी गति देनी है कि सतना प्रदेश के अग्रणी शहरों में शुमार हो। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि केंद्ग में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम शिवराज की डबल इंजन की सरकार ने सतना को विकास कार्योँ में आगे रखा है। आने वाले सालों में सतना विंध्य का सबसे अधिक नागरिक सुविधाओं वाला शहर बनेगा। हम इसी लक्ष्य के साथ आपका आशीर्वाद मांगने पहुंचे हैं।


स्वागत करने उमड़े व्यापारी और समाजसेवी
इस मर्तबा का रोड शो एक मामले में अनूठा रहा। अमूमन सीएम के स्वागत में कार्यकताह ही नजर आते थे लेकिन गुरूवार को सतना में हुए रोड शो में व्यापारियों व शहरवासियों ने रूचि दिखाई। जैसे ही सीएम का काफिला रोड शो के लिए चला भाजयुमों ने जोरदार स्वागत किया। बढ़ाइया टोला में स्थानीय लोग स्वागत के लिए थालील लेकर खड़े नजर आए तो सिंधी कैंप में ऋ षभ सिंह छोटू ने जोरदार आगवानी की। सिंधी कैंप में गोपी गेलानी के अलावा सिंधी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत कर जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद अदा किया। स्वागत का यह सिलसिला कदम कदम पर चला और बिरला रोड पर पहुंचते ही काफिले का स्वागत सिानीय व्यापारियों ने किया।

सड़कों में पुष्प वर्षा
रोड-शो के दौरान शहरवासियों के बीच खूब उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में लेट लतीफी के बावजूद लोगों का हुजूम मुख्यमंत्री के इंतजार में पलक पावड़े बिछाए बैठा रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के व्यापारी वर्ग और महिलाओं ने सीएम के रोड-शो पर पुरूप वर्षा की।

फूटे पटाखे, सड़कों पर आतिशबाजी
रोड शो के दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कुछ यूं फूल बरसाए कि लगा कि मानों दीपावली आ गई हो। उत्साहित कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने उन सड़कों पर आतिशबाजी कर सड़कों को रोशनी से सराबोर कर दिया जिन सड़कों से रोड शो निकलना था।

रोंड-शो में भाजयुमों ने दिखाया दम
गुरूवार की शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकाले गए रोड शो में भाजयुमों की युवा शक्ति का दम देखने को मिला। भाजयुमों जिला अध्यक्ष सौभाग्य केशरी ने संतोषी माता चौक के निकट स्थित आईटीआई मैदान में युवा मोर्चे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रोड शो के लिए आमंत्रित किया जिसके बाद आईटीआई मैदान युवा कार्यकर्ताओंसे भर गया। भाजयुमों के जोशीले कार्यकर्ताओं ने आईटीआई मैदान से लेकर संतोषी माता तिराहा तक माहौल को भगवामय बना दिया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने संतोषी माता मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार व टिकुरिया टोला तक पहुंचे रोड शो में सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान भाजपा जिंदाबाद के नारों से भाजयुमो कार्यकताह शहर को गुंजायमान करते रहे।

इनकी रही उपस्थिति
रोड शो के दौरान प्रमुख रूप से योगेश ताम्रकार महापौर, लक्ष्मी यादव,
गगनेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, पं. सुधाकर चतुर्वेदी, पं. रामदास मिश्रा, शिवा अग्रहरि, अंजू सिंह बघेल, ममता पांडेय पूर्व महापौर, विमला पांडेय पूर्व महापौर, विनोद त्रिवेदी, विष्णु त्रिपाठी, ऋषभ सिंह छोटू, धर्मेन्द्र सिंह बराज, लोकेश त्रिपाठी, सतीश सुखेजा, भगवती पांडेय, संजय तीर्थानी, विजय तिवारी, शौभाग्य केशरी, शुभम तिवारी, सुधा सिंह, सीमा सिंह बघेल, सीमा यादव, नीता सोनी, गोपी गेलानी, उमेश प्रताप सिंह लाला, रामपाल यादव, प्रसेनजीत सिंह तोमर, विनोद गेलानी, अजय सिंह मिंटू सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button