Rewa News : भड़के श्रमिकों ने पुलिस पर किया पथराव, तीन टीआई समेत 10 पुलिस कर्मी घायल
श्रमिकों नें जमकर मचाया उत्पात, मेडिकल स्टोर में की तोडफ़ोड़

Realindianews.com
भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढेकहा मोहल्ले में बुधवार की सुबह काफी बवाल हो गया। एक सिक्योरिटी गार्ड ने श्रमिक को चाकू मार दिया। इससे नाराज होकर अन्य श्रमिकों ने जमकर उत्पात मचाया और एक मेडिकल स्टोर में तोडफ़ोड़ कर कार में आग लगा दी। श्रमिकों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिससे तीन टीआइ समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों पर काबू पाया।

सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू चलाने का आरोप
थाना चोरहटा के जेरूका गांव निवासी राजकुमार साकेत (45) काम की तलाश में ढेकहा मोड़ पहुंचा था, जहां पर अन्य श्रमिक भी इक_ा थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड से उसकी बहस हो गई। सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ मारपीट कर दी। श्रमिकों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड ने चाकू भी मारा।इसके बाद मौके पर मौजूद करीब सौ से अधिक श्रमिक गुस्सा गए। उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। एक मेडिकल स्टोर में जमकर तोडफ़ोड़ की।

प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस पर पथराव
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए लाठियां भांजीं तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव दिया। इसमें दोनों तरफ से 24 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों में पुलिस निरीक्षक रूपलाल उइके, निरीक्षक सिंगार सिंह राजपूत, निरीक्षक जेपी पटेल सहित 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पा लिया। इनका संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इनकी कहना है
मामले में तीन अलग-अलग एफआइआर की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की शिनाख्त की जा रही है।
- विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक
