खेल-जगतदेशमध्यप्रदेश

राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता में आर्यन और नमन ने जीता गोल्ड

आयुष, रीतिका और अन्वीक्षा ने जीता सिल्वर

Realindianews.com
भोपाल।
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता में रीवा संभाग के खिलाडिय़ों ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुल 11 मेडल पर कब्जा जमाया।
जानकारी देते हुए सतना जिला कराते एसोसिएशन के सचिव और चीफ इंस्ट्रक्टर सेंसाई अंबुज सिंह ने बताया कि इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। 17 और 19 वर्ष बालक बालिकाओं की प्रतियोगिता ग्वालियर में और 14 वर्ष बालक बालिकाओं की प्रतियोगिता दतिया में संपन्न हुई। 14 वर्ष बालको में रीवा संभाग के खिलाडिय़ों ने 1 गोल्ड आर्यन प्रताप सिंह 45 से 50 किलो भार वर्ग, 1 सिल्वर आयुष प्रताप सिंह और 3 ब्रॉन्ज मेडल क्रमश: दिव्यांश सिंह परिहार, युवराज तिवारी एवं आदित्य सिंह सेंगर ने जीतकर ओवरऑल तीसरा स्थान अर्जित किया। वही बालिकाओं में प्रियंका प्रजापति और आशी पांडे ने कांस्य पदक जीता। 17 और 19 वर्ष बालक बालिकाओं में नमन गर्ग ने 78 से 82 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं जिले की होनहार बालिका खिलाड़ी रितिका पांडे और अन्वीक्षा वर्मा ने दो-दो फाइट जीती, पर फाइनल में हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। सोनम बंसल ने कांस्य पदक जीता।


स्वर्ण पदक जीतने वाले आर्यन दिल्ली और नमन पंजाब में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय शालेय कराते प्रतियोगिता में प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदित है कि कराते की लोकप्रियता का यह आलम है, कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण विकासखंड स्तर में ही रिकॉर्ड 125 खिलाडिय़ों में ही अच्छी प्रतिस्पर्धा थी। जिला और संभाग में भी लगभग 100-100 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। स्टेट में 10 संभागों के बीच ग्वालियर, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया जबलपुर, मार्शलआर्ट एकेडमी भोपाल के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। नमन उपाध्याय ने ग्वालियर और अभय सिंह भदोरिया ने दतिया में रीवा संभाग के दल के कोच और निर्णायक की भूमिका बखूबी अदा की। पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी आरपीएस एकेडमी के हैं।
खिलाडिय़ों की स्वर्णिम सफलता पर जिला खेल अधिकारी श्रीमती मीना त्रिपाठी, विकासखंड अधिकारी धीरेंद्र सिंह, दल प्रबंधक द्वय सी पी सिंह और दिलीप कुमार वर्मा, जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष राजललन सिंह संरक्षक पुष्कर सिंह तोमर, शैंकी कैला, कैलाश नाथ गुप्ता, गिरीश अग्रवाल उपाध्यक्ष भारत गुप्ता, पदम रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, गणेश चौधरी कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह परिहार संयुक्त सचिव संजीव मिश्रा, अनुषा सिंह, सरल बेदी, रामायण सिंह परिहार, अभिजीत सिंह, राजनीत दिनकर, अंबुज सिंह करचुली, यश गुप्ता, साजदा परवीन, प्राची सिंह, श्रोता मलिक, मनु तिवारी, रश्मी कश्यप, राणा शमशेर सिंह, सम्मान सिंह, शिवम विश्वकर्मा, ऋ षिकेश प्रताप सिंह एवं आरपीएस एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह सहित समस्त खिलाडिय़ों और पदाधिकारियों ने बधाई दी है और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button