देशधर्म/ज्योतिषमध्यप्रदेश

गुप्ता एकता मंच नें चंद्रयान 3 की सफलता के लिए की पूजा अर्चना

गुप्ता एकता मंच श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज समिति का महाकुंभ सफलता पूर्वक संपन्न

Realindianews.com
भोपाल। गुप्ता एकता मंच श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज समिति का महाकुंभ मध्यप्रदेश के विदिशा के वृन्दावन वाटिका पैलेस में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में राजेश गुप्ता जबलपुर(संरक्षक गुप्ता एकता मंच, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज), राकेश गुप्ता सीहोर(संस्थापक गुप्ता एकता मंच), बृज गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह जानकारी गुप्ता एकता मंच सतना के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने दी।
पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलभारतवर्षीय वैश्य महासभा राजेश गुप्ता- जबलपुर, गुप्ता एकता मंच के संस्थापक डॉ. राकेश गुुप्ता, संगठन मंत्री अशोक गुप्ता राजा भोपाल, महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका गुप्ता जबलपुर, महिला संगठन मंत्री श्रीमती ऊषा गुप्ता। शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कुछ 53 पदाधिकारियों नें शपथ ग्रहण किया।


समाज के प्रबुध्दजनों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम 20 अगस्त को ठीक सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ, प्रथम कड़ी में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी की पूजा अर्चना के साथ गुप्ता एकता मंच के सभी पदाधिकारियो ने भारत के महत्त्वाकांक्षी चंद्रयान 3 की सफलता हेतु विधिवत पूजा अर्चना की गई। तदुपरान्त स्वल्पाहार, मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ व युवा पदाधिकारियो का सम्मान समारोह,12:30 बजे मुख्य अतिथि व प्रदेशाध्यक्ष का बौधिक सत्र कार्यक्रम, 01:15 पर सभी वरिष्ठ मुख्य अतिथि के समक्ष पदाधिकारियों का परिचय सत्र कार्यक्रम, दोपहर 02 बजे शपथ ग्रहण समारोह, 03 बजे भोजन, शाम 04 बजे आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा बनाने के साथ साथ समाज में समरसता का भाव विस्तार पर चर्चा की गई।


समाज के सर्वागीण विकास पर हुई चर्चा
मुख्य रूप से समाज के सर्वांगीण विकास हेतु योजनाओ पर बृहद चिंतन किया गया, समाज के बहुमुखी प्रतिभा के धनि बच्चे बच्चियो को आगे बढ़ाने, महिला बालिका सुरक्षा विकास पर सामूहिक चिंतन मनन किया गया व शाम 06 बजे कार्यक्रम का समापन व आभार व्यक्त किया गया। पदाधिकारियों ने का कि सभी के आशीर्वाद से समाजिक संस्था का जन्म हो चूका है धीरे-धीरे संस्था का विस्तार व मानव सेवा के कार्यों में विशेष ध्यान दिया जायेगा।
इनकी रही उपस्थिति
इस कार्यक्रम में योगेश गुप्ता विदिशा, जितेंद्र गुप्ता विदिशा, शुभम गुप्ता पीपलखेड़ा, जगदीश गुप्ता मंडीदीप, अशोक राजा गुप्ता, राजेश गुप्ता हर्रई, सन्तोष गुप्ता विदिशा, प्रदीप गुप्ता सतना, राजाराम गुप्ता तामिया, अमित मोनू गुप्ता हर्रई, प्रीतम गुप्ता विदिशा, मयूर गुप्ता, सालेचौका, उमेश गुप्ता विदिशा, अर्पित गुप्ता समेत अन्य नवीन पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button