मध्यप्रदेश

सतना में लव जिहादी गिरफ्तार

रफी ने राकेश बनकर हिंदू महिला को फंसाया, पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतना, RIN । जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां रफी नाम के युवक ने महिला को राकेश कुशवाहा बनकर प्रेम जाल में फंसाया। उसे अपने साथ ले गया। दोनों की एक बेटी भी हुई। अब 15 साल बाद वह महिला और बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रताडि़त कर रहा है। कोलगवां थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर स्नढ्ढक्र दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू होने के बाद सतना जिले में दर्ज लव जिहाद का यह पहला मामला है।
थाने में शिकायत दर्ज
शहर के टिकुरिया टोला निवासी एक 35 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि मोहम्मद रफी नाम के युवक ने अपना धर्म छिपा कर उसे अपने साथ रखा। बाद में मेरे घर में रहने लगा। उसने मेरे पति को भी मारकर भगा दिया और मेरा घर भी बेच दिया। बार-बार कहने पर भी शादी नहीं की।
पीडि़ता ने पुलिस को विस्तार से बताया
महिला ने पुलिस को बताया कि रफी से उसे एक बेटी हुई। जिसकी उम्र अब 13 वर्ष है। कुछ समय बाद जब उसे यह पता चला कि खुद को राकेश कुशवाहा बताने वाला शख्स मुस्लिम है और उसका नाम रफी है तो उसने आपत्ति जताई, लेकिन रफी ने उसे और उसकी बेटी को सच उजागर करने पर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद रफी ने महिला और उसकी बेटी के पास आना भी कम कर दिया, लेकिन वो जब भी आता महिला के साथ मारपीट करता और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था।
आधार कार्ड में भी नाम बदलवाने की थी कोशिश
महिला ने कोलगवां पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन करा कर उसका नाम बदल दिया था। बेटी का नाम भी उसने बदल दिया था। मां- बेटी दोनों के मुस्लिम नाम रख दिए थे। यह पता तब चला जब आरोपी द्वारा बनवाया गया राशन कार्ड महिला के सामने आया। आरोपी ने महिला का नाम आधार कार्ड में भी बदलवाने की कोशिश की थी। लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया था। पीडि़ता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी इन दिनों किसी और हिन्दू महिला के ही साथ रहने लगा था।
इससे पहले भी हिंदू महिला को दे चुका है झांसा
महिला की शिकायत पर कोलगवां थाना पुलिस ने मो. रफी उर्फ राकेश कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और 3/5 मप्र धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि इसके पहले भी आरोपी ने एक हिन्दू महिला को झांसे में लिया था और अपने घर ले जाकर उसे भी अपने साथ रहने को मजबूर किया था। पीडि़ता को छोड़कर वह किसी और महिला के ही साथ रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button