फ़िल्म जगत

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर की खुदकुशी

अपने ही स्टूडियो में फांसी में झूल कर की आत्महत्या

Realindianews.com
मुंबई। फिल्म जगत के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। उनके मैनेजर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के नजदीक कर्जत में अपने एनडी स्टूडियो में सुबह करीब 3.30 बजे फांसी लगाई। उनकी उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देसाई मंगलवार रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक जब वो बाहर नहीं आए तो उनके बॉडी गार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखा गया तो देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
आत्महत्या की 2 वजहें सामने आ रही हैं। एक आर्थिक तंगी, दूसरी मेडिकल प्रॉब्लम। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी आत्महत्या की ये वजह हो सकती है। उधर, कुछ समय पहले उन्होंने ऑफ कैमरा बताया था कि बेटी की शादी के बाद उनकी मेडिकल प्रॉब्लम काफी बढ़ गई थी। उनके परिवार में दो बेटी और एक बेटा है। दोनों बेटी अमेरिका में रहती हैं। बेटा पढ़ाई कर रहा है।
प्रोडक्शन डिजाइनर सुब्रत चक्रवर्ती ने नितिन देसाई को याद करते हुए कहा- नितिन दादा ने आर्ट डायरेक्टर्स के कद को बहुत ऊंचा कर दिया था। उनकी वजह से आज हम लोग प्रोडक्शन डिजाइनर कहलाते हैं। उनके योगदान को भूला नहीं जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button