मध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा का लक्ष्य सेवा नहीं सिर्फ सत्ता है- दिग्वजय सिंह

भाजपा व्यवसाय के लिए सत्ता चाहती है

Realindianews.com
भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना शहर में आएपूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने पुराने लहजे में भाजपा के दिग्गज नेताओं पर खुलकर निशाना साधते हुए अपनी बात कही। उन्होंने शुक्रवार को अपने विंध्य दौरे की शुरुआत सतना से की। श्री सिंह नें इशारों में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी प्रहार किया और भाजपा के मॉडल को भ्रष्टाचार को पालने-बढ़ाने वाला कहा। उन्होंने कहा, भाजपा का लक्ष्य सेवा नहीं सिर्फ सत्ता है। भाजपा व्यवसाय के लिए सत्ता चाहती है।दिग्विजय सिंह ने कहा कि गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को यह तो दिख जाता है कि दीपिका पादुकोण ने पठान फिल्म में किस रंग के कपड़े पहने थे, लेकिन हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस नहीं दिखता, क्योंकि वहां मंच पर उनकी पार्टी के लोग बैठे थे। उन्हें यह भी नहीं दिखता कि सतना में सर्किट हाउस के सामने गोली मार कर 22 लाख रुपए लूट लिए जाते हैं। उसके लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल होता है, जिसकी चोरी की रिपोर्ट भी 3 दिन पहले नही लिखी गई थी।
इस बार टिकाऊ को जिता कर हम प्रदेश में लाएंगे
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह नें प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सौ प्रतिशत वापसी का दावा किया है। उन्होंने कह कि पिछली बार किसे पता था सिंधिया जी बिक जाएंगे। इस बार हम बिकाऊ नहीं टिकाऊ माल को जिता कर लाएंगे। प्रत्याशियों के चयन में नए-पुराने चेहरों के सवाल पर बोले कि उनका काम जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करना है। प्रत्याशी कौन होगा ये पार्टी तय करेगी। वे अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को देंगे। पांच महीने भारत जोड़ो यात्रा में रहे अब हम फिर घूमने निकल पड़े हैं।
भाजपा की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा
पत्रकार वार्ता में श्री सिंह नें कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। दुनिया मे 160 वें नंबर पर रहा उद्योगपति अब तीसरे नंबर पर है। भाजपा का मॉडल ऐसा है, जिसमें भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है और उनके नेता एवं उनसे जुड़े व्यापारी लाभान्वित होते हैं। गोसेवा और रक्षा के नाम पर कमाई की जा रही है। गायों को दुर्दशा का शिकार बनाया जा रहा है। किसानों पर मार पड़ रही है। आदिवासियों के विकास के पैसों से पंडाल सजा कर सभाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा- सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ईडी, आईटी और सीबीआई का सहारा ले रही है। विरोध जताने वालों पर रेड डलवाई जा रही है।
धर्म का इस्तेमाल हो रहा
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर रही हैं। धर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है, उसके नाम पर व्यवसाय किया जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिलाओं का अर्धनग्न डांस होता है तो प्रदेश के गृहमंत्री भी चुप्पी साध लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button