देशमध्यप्रदेशराजनीति

विंंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सतीश सुखेजा बने नए अध्यक्ष

कार्यकारिणी सदस्य में हिमांशु नें सभी को पीछे छोड़ा

Realindianews.com

भोपाल। मध्य प्रदेश के विंध्य प्रदेश के सतना शहर के व्यापारियों के प्रतिष्ठित विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सतना की नव निर्वाचित मुख्य कारकारिणी रविवार की देर रात घोषित कर दी गई। सतीश सुखेजा चेंबर के नए अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने रविशंकर गौरी को 15 वोट से हरा दिया। इस दौरान रविशंकर पैनल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, महामंत्री संदीप जैन, मंत्री हरिओम गुप्ता, सहमंत्री कमल पुरूस्वानी ने जीत अर्जित की।
कोषाध्यक्ष में अमित अग्रवाल हुए विजयी
कोषाध्यक्ष पर अमित अग्रवाल को विजय रहे जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष में दीपक अग्रवाल विजेता घोषित किए गए। वहीं14 कार्यकारिणी सदस्यों में सबसे ज्यादा वोट हिमांशु सिंह आरोरा को 685 वोट मिले जबकि दूसरा स्थान संयुक्त रुप से संजय अग्रवाल और विनोद गेलानी को प्राप्त हुआ।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में थे
सबसे कम वोट जयप्रकाश शर्मा गुड्डा को प्राप्त हुए। इससे पहले रविवार को सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। कुल 1255 मतदाताओं में से 1056 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की प्रक्रिया शंतिपूर्ण ढंग से चली, लेकिन मतगणना के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर खूब चला। 84.48 फीसदी मतदाता देर शाम तक चले। मतदान में 84.48 फीसदी मतदाता व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणामों की घोषणा देर रात हुई।
निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट केपी शर्मा व टीम रही
विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार को सुबह से शाम 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट केपी शर्मा और उनके सहयोगियों ने प्रक्रिया पूर्ण कराई। चुनाव में व्यापारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
दिन भर रही गहमा-गहमी
दिन भर चली गहमा गहमी के बीच मतदान के लिए व्यापारियों की लाइन लगी रही और प्रत्याशी तथा समर्थक वोटरों को अपने पक्ष में झुकाने की पुरजोर कोशिश करते रहे। मतदान का समय शांम 5 बजे तक ही निर्धारित था लेकिन इसके बाद भी मतदाता कतार बद्ध नजर आए।199 वोट नहीं पड़े।
शांम 6 बजे तक हुए मतदान में चेंबर के 1255 मतदाता सदस्यों में से 1056 यानी 84.88 फीसदी मतदाता व्यापारियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जबकि 199 वोट नहीं पड़े।
विंध्य चेंबर चुनाव में विजय हुए प्रत्याशी
अध्यक्ष
सतीश सुखेजा 509
रवि शंकर अग्रवाल (गौरी) 494
मनोहर लाल गुप्ता 32
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
मनोहर लाल वाधवानी 731
राम चरण गुप्ता 303
कनिष्ठ उपाध्यक्ष
दीपक अग्रवाल 468
प्रदीप अरोरा 442
दिनेश अग्रवाल 113
महामंत्री
संदीप कुमार जैन 617
सागर चंद्र गुप्ता 416
मंत्री
हरिओम गुप्ता 490
आशीष मोंगिया 436
कैलाश अग्रवाल 111
सह मंत्री
कमल कुमार पुरसवानी 559
प्रवीण कुमार मित्तल 246
मनीष मित्तल 229
कोषाध्यक्ष
अमित अग्रवाल (संगम बेला) 727
राजीव अग्रवाल 304
विजयी हुए 14 कार्यकारिणी सदस्यों में
1 हिमांशु सिंह अरोरा (लव) 685
2 संजय अग्रवाल 619
3 विनोद गेलानी 619
4 चितेश ठक्कर 608
5 दिलीप सोनी 592
6 अमित भावनानी 588
7 अभिषेक खंडेलवाल, 554
8 अग्रवाल राकेश रिंकू 544
9 अनिल मोटवानी 530
10 संदीप कुमार गुप्ता 529
11 विनोद कुमार गुप्ता 525
12 चंद्रभान दासानी 515
13 रोहित अग्रवाल 511
14 मनीष अग्रवाल 508
15 सुधीर अग्रवाल 503
16 आशीष गुप्ता 502
17 अशोक ताम्रकार 499
18 जयप्रकाश शर्मा 476
19 भाटिया राजदीप सिंह 475
20 कामता प्रसाद गुप्ता 451
21 प्रमोद कुमार अग्रवाल 415

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button