खेल-जगतविदेश

टी.20 वर्ल्ड कप : नामीबिया ने नई ट्रिक से श्रीलंका को हराया

श्रीलंका को 108 रनों में समेटा

Realindianews.com.
गीलोंग में टी.20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में सबसे बड़ा उलटफेर हो गया। रविवार को क्वालिफाइंग मुकाबले में नामीबिया ने श्रीलंका जैसी दिग्गज टीम को 55 रनों से हरा दिया। नामीबिया ने 164 का टारगेट दिया था। श्रीलंका की पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई। नामीबिया के ऑलराउंडर्स ने मैच का पासा पलटा। जेन फ्राईलिंक और जेजे स्मिट ने 69 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों ने अहम मौकों पर श्रीलंका के 3 अहम विकेट भी चटकाए।इस जीत के हीरो जेन फ्राईलिंक रहे। उन्होंने बैट.बॉल दोनों से परफॉर्म किया। 28 साल के फ्राईलिंक ने पहले तो 44 रनों की पारी खेली। फिर 2 अहम विकेट भी चटकाए। उनके अलावा डेविड विसेए बर्नार्ड शोल्ट्ज़ और बेन शिकोंगो को भी दो-दो विकेट मिले। फ्राईलिंक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button