बिज़नेसविदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध से विश्व बाजार में रिकॉर्ड गिरावट

सेंसेक्स नीचे गिरा, सोने में आया उछाल

मुंबई, Realindianews.com. रूस-यूक्रेन युद्ध से विश्व बाजार में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई है। इस युद्ध के असर से आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 3.11 बजे 2,576 से ज्यादा पॉइंट गिरकर 54,655 पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी भी करीब 785 पॉइंट गिरकर 16,277 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंकिंग शेयर्स की जबरदस्त पिटाई हुई है। वहीं दूसरी ओर सोने में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। ये 52 हजार के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था। दरअसल, रूस ने यक्रेन पर हमले की घोषणा की है। इस वजह से दुनिया के सभी शेयर बाजार गिरावट में हैं। आज सेंसेक्स 1,814 अंक नीचे 55,416 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 55,984 का ऊपरी और 55,375 का निचला स्तर बनाया। इसके सभी 30 शेयर्स गिरावट में हैं।
इसी तरह से टेक महिंद्रा, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, डॉ. रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के स्टॉक 2 से 3 प्रतिशत तक टूटे हैं। पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, टाइटन, नेस्ले, सनफार्मा और एनटीपीसी के शेयर एक-एक पर्सेंट तक गिरे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button