मध्यप्रदेशराजनीति

BJP संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए संगठन ऐप लांच

BJP कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष पर कई कार्यक्रम करेगी

सतना,रियल इंडिया न्यूज । भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष को पार्टी ने संगठन पर्व के रुप मे मनाने का निर्णय लिया है। श्रद्धेय कुशाभाऊ जी ने भारतीय जनता पार्टी के विस्तार और सशक्तिकरण मे अपना अमूल्य योगदान दिया था वो हमारे सिद्धान्तो के प्रकाश स्तम्भ और कर्मयोगी थे।भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे संगठन पर्व के तहत बूथ विस्तारक योजना प्रारम्भ की गई है। यह बाते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा ने पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कही ।इस अवसर पर पार्टी के मीडिया प्रभारी कामता पाण्डेय एवं श्याम लाल गुप्ता मौजूद रहे।
20 से हर बूथ डिजिटल बनेगा
पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री कुशवाहा ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के अन्तर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, विधायक गण, जनप्रतिनिधि और समस्त पदाधिकारी सहित 20 हजार कार्यकर्ता 20 जनवरी से 30 जनवरी तक मध्यप्रदेश के 65 हजार बूथो पर जाकर बूथ को डिजिटल और सक्षम बनाने का कार्य करेगे। उन्होने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत। 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन 10 घंटे प्रतिदिन यानिकी कुल 10 दिन मे 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुए 65 हजार बूथो पर जाने वाले है।
65 हजार बूथो की जानकारी का संकलन होगा
श्री कुशवाहा ने बताया कि संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए (संगठन ऐप) भी लांच किया गया है। हम हर बूथ को डिजिटल करने जा रहे है इस ऐप के माध्यम से 65 हजार बूथो की जानकारी का संकलन होगा जिसमे बूथ समितिया, पन्ना समितिया आदि की जानकारियो को डिजिटलाइज किया जायेगा। उन्होने कहा कि हमारे बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओ से आत्मीय संवाद करते हुए संगठनात्मक विषयो को रखेगे। बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुचाने का काम करेगे।
556 कार्यकर्ता बूथ केन्द्र तक पहुचकर 10 घंटे देगे
हम संगठन विस्तार और सशक्तिकरण मे निश्चित तौर पर सफल होगे बूथ विस्तारक योजना भाजपा को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। सतना जिले मे भी 1987 मतदान केन्द्रो मे 556 कार्यकर्ता बूथ केन्द्र तक पहुचकर 10 दिन, 10 घंटे समय देगे। हम जिले के हर मतदान केन्द्र का डिजिटलाइजेशन करने जा रहे है सतना जिले मे मण्डल विस्तारको की कार्यशाला सम्भग स्तर पर आयोजित हुई वही जिले की सभी सातो विधानसभा क्षेत्रो मे बूथ विस्तारको की कार्यशाला आयोजित होने जा रही है तथा हर बूथ तक कल से ही कार्यकर्ता बूथ विस्तारक के तौर पर पहुचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button