
नई दिल्ली,रियल इंडिया न्यूज।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दल बदल का सिलसिला जारी है। अभी इसी हफ्ते बीजेपी के 3 कैबिनेट मंत्री और कई विधायक पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।अपर्णा यादव ने 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वो रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं।