राजनीति

लोकसभा चुनाव से पहले मितेन्द्र दर्शन सिंह बने मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, विक्रांत भूरिया के पद छोड़ने के बाद बड़ा…

भोपाल
लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पद छोड़ने की पेशकश की है। झाबुआ से कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र लिखकर मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी और को देने का अनुरोध किया है। भूरिया का पत्र जारी होने के कुछ देर बाद ग्वालियर के मितेन्द्र दर्शन सिंह को एमपी यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

 पिता कांतिलाल भूरिया के चुनाव प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए सोमवार को विक्रांत भूरिया ने यूथ कांग्रेस के पद से इस्तीफा दे दिया था.

वहीं इस्तीफा देते हुए विक्रांत भूरिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पिछले कई दिनों से मैं इस बात पर मंथन कर रहा हूं कि लोकसभा चुनाव के दौरान पिताजी का भी चुनाव होने के कारण मैं मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन में समय नहीं दे पा रहा हूं. ऐसे में मेरा व्यक्तिगत मानना है कि यह संगठन और संगठन के साथियों के साथ न्याय नहीं होगा."

विक्रांत भूरिया ने आगे कहा, "भारतीय युवा कांग्रेस ने मुझ जैसे एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों सहित प्रदेश अध्यक्ष बनाया फिर विधानसभा का टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया. विधायक भी बनने का मौका दिया , इसके लिए मैं हमारे नेता राहुल गांधी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं.

भूरिया ने ये भी कहा, "अब मेरे विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के परिवारों के बीच समय देना मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. साथ ही रतलाम झाबुआ सीट पर खुद मेरे पिता चुनाव लड़ रहे हैं तो क्षेत्र में समय देना और अपने कार्यकर्ताओं के बीच रहना ही मेरी प्राथमिकता है. अब आगे किसी नए साथी को मौका मिले तो संगठन हित में होगा और मैं इस चीज के समर्थन में हूं."

कौन है मितेंद्र सिंह?

मितेंद्र सिंह ग्वालियर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे दर्शन सिंह के बेटे हैं और वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव है। इससे पहले वे ग्‍वालियर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्‍होंने कानून और बिजनेस स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। साथ ही वे मॉडल और मोटिवेशनल स्‍पीकर भी रहे हैं।

इन पदों पर रहे मितेंद्र सिंह

    2017 : जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, ग्वालियर
    2018 : चुनाव प्रचार, उपचुनाव, मुंगावली विधानसभा, मध्य प्रदेश
    2019 : चुनाव समन्वयक, बदायूं लोकसभा क्षेत्र (उप्र)
    2019 : चुनाव समन्वयक, पठानकोट , गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र (पंजाब)
    2019 : चुनाव समन्वयक, हरियाणा विधानसभा चुनाव
    2020 : राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस
    2020 : प्रभारी, उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश
    2021 : प्रभारी, भारतीय युवा कांग्रेस राजस्थान
    2023 : प्रभारी, भारतीय युवा कांग्रेस महाराष्ट्र

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button