देशस्वस्थ-जगत

कोरोना का नया रिकॉर्ड , देश में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक मरीज मिले

यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा

दिल्ली,(RIN)। देश में कोरोना के नए केस ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। सुविधाओं के न मिलने से बीते 24 घंटे में 4.14 लाख संक्रमितों की पहचान हुई। नए केस का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 3,920 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि 3.28 लाख मरीज ठीक भी हो गए। बीते सात दिन में यह तीसरा मौका है जब 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4.02 लाख और 5 मई को 4.12 लाख मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है। इसमें बीते 24 घंटे में 81,663 की बढ़ोतरी हुई है। अभी 36.44 लाख संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बीते 7 दिन के अंदर ही इसमें 3.80 लाख की बढ़ोतरी हुई है। कुल एक्टिव केसों में 27 लाख सिर्फ 10 राज्यों के हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना के हालात का रिव्यू किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का रिव्यू किया। उन्होंने हॉस्पिटल बेड्स और दवाइयों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। पीएमओ के मुताबिक, रिव्यू के दौरान प्रधानमंत्री को उन 12 राज्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जहां एक्टिव केस 1 लाख से ज्यादा हैं। उन्होंने उन जिलों के बारे में भी बताया गया, जहां सबसे ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की जा रही हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्यों को उन इलाकों की पहचान करने के लिए एडवाइजरी भेजनी चाहिए, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा हो और आईसीयू समेत हॉस्पिटल बेड्स 60 प्रतिशत से ज्यादा भर चुके हों। प्रधानमंत्री को बताया गया कि राज्यों को अब तक कुल 17.17 करोड़ वैक्सीन के डोज सप्लाई की जा चुकी है। देश में 45 साल से ऊपर की करीब 31प्रतिशत आबादी को कम से कम वैक्सीन की एक डोज दी जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button