धर्म/ज्योतिषमध्यप्रदेश

शुक्र ग्रह 4 से 28 मई तक रहेगा वृष राशि में

सिंह, वृश्चिक और धनु वालों के लिए रहेगा अच्छा समय

भोपाल ,RIN । कल 4 मई को शुक्रवृष राशि में आएगा और 28 मई तक रहेगा। वृष राशि का स्वामी भी शुक्र ही होता है। इसलिए अपनी ही राशि में आने से इस ग्रह का शुभ फल और बढ़ जाएगा। आमतौर पर शुक्र ग्रह एक राशि में 23 दिन तक रहता है। शुक्र के अपनी ही राशि में आने से देश-दुनिया में बड़े बदलाव होंगे। इस ग्रह का शुभ-अशुभ असर लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर होता है। इसके अच्छे असर से ये सब सुख मिलता है। वहीं अशुभ असर से फालतू खर्चा होता है और इनसे संबंधित सुख में कमी होती है। शुक्र के राशि बदलने पर 12 में से 3 राशियों को धन लाभ और कई तरह का सुख मिलेगा।
शुक्र की चाल में बदलाव होने से सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 3 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढऩे के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
अपनी ही राशि में शुक्र के आ जाने से मेष, वृष, कर्क, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझने आ सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।
शुक्र के राशि बदलने से मिथुन और तुला राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है। मेहनत बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button