देशराजनीति

श्रीनगर की डल झील पर लहराया ऊंचा तिरंगा

हर शैक्षणिक संस्थानों में भी फहराया जाएगा झंडा

श्रीनगर, (RIN)। कश्मीर की फिजा अब बदल रही है। श्रीनगर की मशहूर डल झील में 70 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया, इस मौके पर श्रीनगर के उपमहापौर परवेज कादरी भी मौजूद थे। सोमवार शाम श्रीनगर की मशहूर डल झील में 70 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर श्रीनगर के उपमहापौर परवेज कादरी भी मौजूद थे। डल झील की सफाई का अभियान हाल ही में खत्म हुआ है। इसके तहत झील के कई हिस्सों में तिरंगा लगाया गया है। बीते हफ्ते ‘आजादी का अमृत महोत्सव के समारोह में कश्मीर यूनिवर्सिटी में भी 75 साल में पहली बार तिरंगा लहराया गया था। ये वही जगह है, जहां कभी भारत के खिलाफ और कश्मीर की आजादी के हक में प्रदर्शन हुआ करते थे। लेकिन संविधान की धारा-370 के निष्प्रभावी होने के बाद अब माहौल बदला है। सरकार के एक आदेश के अनुसार, कश्मीर के हर सरकारी स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही स्कूलों में एक बोर्ड लगाने के लिए भी कहा गया है। इसमें तिरंगा छपा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button