<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देशबिज़नेस

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल सस्ता किया

चुनावी सरगर्मी के चलते यह कदम

नई दिल्ली,(RIN)। आम जनता को कई दिनों बद सुखद समचारा मिला है कि पेट्रोल एवं डीजल के दाम कुछ कम हुए है। 24 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 18 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ है। बुधवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 90.99 रुपए और डीजल 81.30 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। इससे पहले लगातार 24 वें दिन तक इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 97.40 और डीजल 88.42 रुपए पर आ गया है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम
शहर             पेट्रोल (रु. प्रति लीटर)        डीजल (रु. प्रति लीटर)
श्रीगंगानगर     101.65                               93.60
रीवा               101.08                               91.48
भोपाल             99.02                                89.58
दिल्ली             90.99                                81.30
मुंबई                97.40                                88.42
जयपुर              97.53                                89.82
64 डॉलर पर पहुंचा कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। पिछले 15 दिनों में इसमें 10 प्रतिशत की कमी हुई है। जानकारी के मुताबिक कच्चा तेल यानी क्रूड ऑयल इस समय 64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। यह इस महीने की शुरुआत में 71 डॉलर प्रति बैरल था। कच्चे तेल की कीमतों में कमी कमजोर मांग और रिकवरी की वजह से आई है। यूरोपियन शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों में से प्रतिबंध और लॉकडाउन फिर शुरू हो रहा है। तेल की कीमतें हाल के समय में हालांकि काफी बढ़ गई थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल उत्पादक देशों ने अप्रैल तक सप्लाई कट करने का फैसला किया था। उस समय वैक्सीन के आने और पूरी दुनिया में इसके पहुंचने से तेल की कीमतों को बढ़ाने में मदद मिली थी। साथ ही अमेरिका के राहत पैकेज ने भी इसमें मदद की।
27 फरवरी के बाद से नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें
देश में 27 फरवरी के बाद से पेट्रोल डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी थीं। हालांकि इससे पहले फरवरी में केवल 16 दिनों में ही पेट्रोल 4.62 रुपए और डीजल 4.74 रुपए महंगा हुआ था। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button