विदेश

दुबई एक्सपो : भारतीय पवेलियन जुलाई में बनकर तैयार होगा

Dubai Expo: Indian Pavilion to be ready in July

दुबई,(RIN)। एक अक्टूबर को शुरू हो रहे दुबई एक्सपो की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। छ: महीने तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में 192 से ज्यादा देश सिरकत करेंगे। हर देश अपनी संस्कृति और क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए हाईटेक पवेलियन बना रहा है। जानकारों का कहना है कि 500 करोड़ रु. की लागत से 4800 वर्ग मीटर में बन रहा भारतीय पवेलियन आकार लेने लगा है। फर्श, लुक, फ्रंट फेस और स्ट्रक्चर सहित लगभग 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अप्रैल 2021 तक स्ट्रक्चरल कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद क्यूरेशन और प्रदर्शनी से संबंधित काम होंगे। जुलाई में यह पवेलियन भारतीय एक्सपो टीम को दे दिया जाएगा। भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक यह पवेलियन असीमित अवसरों वाला गतिशील भारत पेश करेगा। सभी क्षेत्रों में भारत के उदय को प्रदर्शित करेगा और अमृत महोत्सव का जश्न मनाएगा। अगले 75 वर्षों के लिए दृष्टि साझा करेगा। एक्सपो के दौरान पडऩे वाले तीज-त्योहार जैसे दीपावली, लोहड़ी, पोंगल, बसंत पंचमी और होली का आयोजन भी होगा और सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित किया जाएगा। भारत और यूएई भविष्य में द्विपक्षीय व्यापार में 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करेंगे। एक्सपो भारतीय कंपनियों को क्षेत्र में बाजारों का इस्तेमाल करने के लिए वैश्विक मंच देगा। यहां आए लोगों को भारत जाने की 20 वजहें जानने को मिलेंगी। होलोग्राफिक प्रणाली से गांधीजी के साथ चर्चा का अनुभव भी मिलेगा। इसमें घूमने वाले पैनल को मोजेक के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो धुरी पर घूमते हुए देश की विविधताओं को दिखाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button