धर्म/ज्योतिषमध्यप्रदेश

बृहस्पति 6 अप्रैल से कुंभ राशि में करेगा प्रवेश

Dattatreya Hosabale became RSS's co-government

(RIN/राजेन्द्र शर्मा)। हर राशि का अपना असर होता है। कहीं यह असर अच्छा होता है तो कहीं बुरा होता है। आपको बतादें देवगुरु बृहस्पति अगले महीने 6 अप्रैल मंगलवार को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बतादें इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 14 सितंबर तक रहने के बाद वक्री अवस्था में पुन: मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां 20 नवंबर 2021 तक रहेंगे। उसके बाद पुन: मार्गी अवस्था में कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सौर मंडल में बृहस्पति एक विशालकाय ग्रह है। शास्त्रों के अनुसार इस ग्रह को देवताओं का गुरु माना जाता है। इसलिए इसे देवगुरु कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह मीन और धनु राशि के स्वामी माने गये हैं। कुंभ राशि में बृहस्पति ग्रह की उपस्थिति कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

मेष– संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। नव विवाहितों के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। वरिष्ठों के लिए धार्मिक-मांगलिक कार्य का अवसर बनेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में पूर्ण सफलता प्राप्ति के योग हैं।
वृष– सामाजिक प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक व्यय होगा लेकिन आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी और नए अनुबंध प्राप्ति के योग हैं। कार्य-व्यापार में लाभ आय के साधन बढ़ेंगे।
मिथुनधर्म-कर्म के कार्य में बढ़ेगी रुचि। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि होगी। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। भाईयों में असहमति-अविश्वास का माहौल न बनने दें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। बुजुर्गों को पौत्र सुख की प्राप्ति, आय के साधन बढेंग़े।
कर्क– आकस्मिक धनलाभ के बनेंगे योग।आकस्मिक धन लाभ के योग है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। तीर्थाटन एवं सामाजिक कार्यों पर धन खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। व्यावसायिक कार्यों में सफलता कुछ हद तक सफलता प्राप्त होगी।
सिंह– नौकरी में बढ़ेगा मान-सम्मान। नौकरी में मान-सम्मान एवं प्रभाव की वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजक रहें, अधिक खर्च से बचना होगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी-विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी।
कन्या-शादी-विवाह में होगा अधिक खर्चा। शादी-विवाह में बजट से अधिक व्यय होगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले भी बहार ही सुलझाएं। भाग-दौड़ की अधिकता से तनाव बढ़ेगा।
तुला-परिजनों का मिलेगा पूर्ण सहयोग। परिवार के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। हर तरह से सफलताओं के अच्छे अवसर मिलेंगे। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत होगी। आय के भी अनेक साधन बनेंगे।
वृश्चिक– नौकरी में हो सकता है प्रमोशन। प्रमोशन एवं स्थान परिवर्तन का प्रयास भी सफल रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख मिलेगा। वाहन खरीदने की संभावना है। कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति रहेगी। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग अवसर जाने न दें।
धनु– कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा प्रभाव। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी प्रभाव बढ़ेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विदेश यात्रा तथा विदेशी कंपनियों में नौकरी के बनेंगे। साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी।
मकर– अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विवादित मामले आपस में हल करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी महंगी वस्तु को खरीद सकते हैं। जमीन जायदाद के मामलों का भी निपटारा होगा।
कुंभ– विद्यार्थियों को मिलेगी सफलता। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। सामजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी योजनाओं और रणनीतियों को गोपनीय रखें। शादी-विवाह एवं व्यापार के क्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
मीन– लेन देन के मामले में रहें सावधान। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। लेन-देन के मामलों में भी सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ और व्यर्थ व्यय का सामना करना पड़ेगा। बृहस्पति का गोचर प्रभाव आशांति एवं उलझनें देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button