बिज़नेस

आरबीआई की घोषणा के बाद शेयर बाजार धड़ाम… Sensex ने लगाया 700 अंकों का गोता

मुंबई

शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति की ओर से आज रेपो रेट का ऐलान किया गया है। आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया गया है। आरबीआई के इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में बंपर गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह बढ़त के साथ खुला बाजार अब लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स अभी 700 अंकों से ज्यादा कि गिरावट के साथ 71,442.51 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50 भी 180 अंकों से ज्यादा लुढ़कर 21,747.65 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सुबह दिखी थी तेजी

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दर पर फैसले से पहले घरेलू बाजारों में गुरुवार की सुबह शुरुआती कारोबार में उछाल आया था। बीएसई के 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 321.42 अंक उछलकर 72,473.42 अंक पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 80.55 अंक चढ़कर 22,011.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स सुबह दस बजे के करीब गिरावट के साथ 72,238 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी भी लुढ़कर 21,954 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अब सेंसेक्स और निफ्टी में और गिरावट देखने को मिल रही है।

इन शेयरों में उछाल

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी के शेयरों में भी तेजी आई है। आईटीसी, मारुति, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों को नुकसान हुआ है। इधर अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा है। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button