खेल-जगत

इंग्लैंड को दूसरा मुकाबला जीतने के लिए 399 रन चाहिए

विशाखापट्टनम
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी 255 रनों पर समाप्त हो गई। इस तरह भारत को 398 रनों की बढ़त मिली और अब इंग्लैंड को दूसरा मुकाबला जीतने के लिए 399 रन बनाने हैं। पहली पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा, जबकि दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 106 रन बनाए।
 
दूसरी पारी में भारत का आखिरी विकेट आर अश्विन के रूप में गिरा। अश्विन 61 गेंदों में 29 रन बनाकर रेहान अहमद की गेंद पर विकेट के पीछे बेन फोक्स का शिकार बने। इंग्लैंड को नौवीं सफलता टॉम हार्टली ने दिलाई। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को चलता किया। उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता तक नहीं खोल पाए।

 भारत का स्कोर 250 के पार हो चुका है और बढ़त भी 400 रनों के करीब की हो चुकी है।  अश्विन ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर भारत के स्कोर को 240 के पार कर दिया है। बढ़त 380 के पार हो गई है। भारत का स्कोर दूसरी पारी में 230 के पार हो गया है। बढ़त 370 के पार हो चुकी है। अश्विन और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।  भारत का आठवां विकेट कुलदीप यादव के रूप में गिरा। उनको टॉम हार्टली ने शून्य पर बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया।

 भारत को दूसरी पारी में सातवां झटका केएस भरत के रूप में लगा। वे महज 6 रन बनाकर रेहान अहमद की गेंद पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट हो गए। तीसरे दिन के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। आर अश्विन और केएस भरत क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 370 रनों की हो चुकी है। भारत 227/6 से आगे खेल रहा है।

 तीसरे दिन टी ब्रेक तक भारत ने 6 विकेट खोकर दूसरी पारी में 227 रन बना लिए हैं। बढ़त 370 रनों की हो गई है। अश्विन और केएस भरत नाबाद हैं। भारत को 220 के स्कोर पर अक्षर पटेल के रूप में 6ठां झटका लगा है। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। अक्षर को 45 के निजी स्कोर पर टॉम हार्टली ने LBW आउट किया। हार्टली की यह दूसरी सफलता है।

 शुभमन गिल शतक जड़ने के बाद आउट हो गए हैं। 56वें ओवर की आखिरी गेंद पर शोएब बशीर ने उनका शिकार किया। गिल रिवर्स स्वीप लगाना चाहते थे, मगर वह इसमें नाकाम रहे। गिल 104 रन बनाकर हुए आउट। शुभमन गिल ने जड़ा शतक!  गिल ने 129 गेंदों पर 11 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से अपने टेस्ट करियर का तीसरा और नंबर-3 पर पहला शतक जड़ा है। उनका यह शतक पड़े महत्वपूर्ण समय पर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button