मध्यप्रदेश

प्रदेश के ओबीसी हॉस्टल्स में जाएंगे भाजपा के पदाधिकारी

भोपाल

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा फर्स्ट टाइम वोटर्स को लुभाने के लिए अब हॉस्टल्स भी जाएंगी। इसमें भी समाज के सबसे बढ़े वर्ग से आने वाले स्टूडेंट के पास सबसे पहले पहुंचने का तय किया गया है। भाजपा ने तय किया है कि वह ओबीसी स्टूडेंटस के हॉस्टल्स में जाएगी और उनसे मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देगी। प्रदेश भाजपा संगठन के महामंत्री हितानंद शर्मा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश भर में संचालित हो रहे ओबीसी छात्रावासों में जाएं और वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों से संवाद करें।

इन विद्यार्थियों से केंद्र और प्रदेश सरकार को लेकर बातचीत करें। साथ ही इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के काम-काज की जानकारी दें। यदि उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं है तो उन्हें इसकी जानकारी दें। साथ ही प्रदेश सरकार की भी योजनाओं की जानकारी इन्हें दी जाएगी। मध्य प्रदेश में ओबीसी की सबसे ज्यादा संख्या है। इस वर्ग के बड़ी संख्या में फर्स्ट टाइम वोटर्स भी लोकसभा चुनाव में वोट करेंगे।

इन्हें भाजपा से जोड़ने के लिए यह पूरी कवायद की जा रही है। इसके लिए प्रदेश भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी जल्द ही पूरा प्लान तैयार कर इन स्टूडेंटस के बीच में जाएंगे। हॉस्टल्स जाने का कार्यक्रम इसी सप्ताह से शुरू होने की तैयारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कर रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव से पहले वह ऐसे सभी स्टूडेंट्स तक पहुंच जाए जो हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। इन सभी को भाजपा अपनी सरकारों के काम-काज के जरिए प्रभावित करेगी, ताकि इन सभी का रुझान विद्यार्थी जीवन से ही भाजपा की तरफ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button