देश

भजनलाल सरकार के 17 मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित

जयपुर.

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र खींवसर को 18 डी, सिविल लाईन मिला है। हालांकि, इसके पास में उनका निजी आवास भी है। बाबूलाल खराड़ी 383 ए, सिविल लाइन, मदन दिलावर 380 सिविल लाइन,सुरेश सिंह रावत 385 ए, सिविल लाइन, जोगाराम पटेल 383 सिविल लाइन , अविनाश गहलोत 383  सिविल लाइन, जोराराम कुमावत 385 बी सिविल लाइन में आवंटित किया गया है।

वहीं कन्हैयालाल चौधरी को 18 ए ,सिविल लाइन जयपुर, सुमित गोदारा 1/51 गांधीनगर, संजय शर्मा बी-5 गांधीनगर, गौतम कुमार दक 381 सिविल लाइन, झाबर सिंर खर्रा 18 सी सिविल लाइन, हीरालाल नागर 4 अस्पताल मार्ग, मंजू बाघमार 1/55 गांधीनगर, विजय सिंह चौधरी 3 अस्पताल रोड, केके विश्नोई 1/37 गांधीनगर और जवाहर सिंह बेढम को 1/18 गांधीनग आंवंटित किया गया है।
अब तक इन बंगलों में कांग्रेस के पूर्व मंत्री रह रहे हैं। लेकिन, मलमास के बाद अब नई भाजपा सरकार के मंत्री इन बंगलों में शिफ्ट होंगे। खुद सीएम भजनलाल शर्मा भी अभी तक ओटीएस गेस्ट हाऊस में ही ठहरे हुए हैं। वे भी मलमास के बाद ही नए सरकारी बंगले में शिफ्ट होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button