रानी बाटड मैहर एवं अजय देव पाढुर्णा के पहले कलेक्टर बने
दो नए जिलों के दो नए कलेक्टरों की पदस्थापना के जारी किए आदेश

Realindianews.com
भोपाल। राज्य शासन ने नए बनाए दो जिलों मैहर और पाढुर्णा के लिए कलेक्टर्स की पदस्थापना कर दी है। रानी बाटड मैहर जिले की पहली कलेक्टर होंगी, जबकि अजय देव शर्मा को नए जिले पाढुर्णा का पहला कलेक्टर बनाया गया है। बता दें कि बुधवार रात शिवराज कैबिनेट के फैसले के बाद गुरुवार को राज्य शासन ने प्रदेश में दो नए जिलों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद दोनों ही जिलों में कलेक्टरों की पदस्थापना के आदेश भी जारी कर दिए गए है। इस आदेश के बाद अब प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। इसके पहले 15 अगस्त से मध्य प्रदेश का 53 वां जिला मऊगंज अस्तित्व में आया था। गुरुवार को जारी आदेश में मृणाल मीणा को सीईओ जिला पंचायत उज्जैन और प्रीति यादव को अपर कलेक्टर उज्जैन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने के आदेश जारी; एमपी में अब 55 जिले
मध्यप्रदेश में अब 55 जिले होंगे। राज्य शासन ने पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने का ऐलान किया था। इससे पहले 13 अगस्त को मऊगंज प्रदेश का 53वां जिला बना था।