देश

बिना AC दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट में यात्रियों का हुआ बुरा हाल, हुई लोगो की तबियत खराब

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में मौसम की मार से लोग परेशान हैं। हीटवेव और वार्म नाइट ने दिल्ली वालों की आफत बढ़ा दी है। गर्मी को लेकर रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। ऐसे में दिल्ली से दरभंगा जा रही एक फ्लाइट (SG 486) में यात्रियों को उड़ान भरने से पहले करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान फ्लाइट में एसी बंद था। एसी के बिना यात्रियों का बुरा हाल हो गया। कई यात्री फ्लाइट में हाथ से पंखा झलते नजर आए।

कुछ की तो तबीयत खराब
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से दरभंगा जा रहे यात्रियों को फ्लाइट में एक घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान एसी न चलने से कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ज्यादातर यात्री हाथ से पंखा झलते नजर आ रहे हैं। कुछ हाथ से पसीने पोछ रहे हैं।

बिना एसी और ऑक्सीजन के फ्लाइट में थे: यात्री
रोहन कुमार नाम के एक यात्री ने बताया, 'मैं आज स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG 486) से दिल्ली से दरभंगा जा रहा था। इन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक इन करा लिया लेकिन करीब एक घंटे तक एसी ही नहीं चलाया। फ्लाइट के अंदर तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सभी यात्रियों को इससे परेशानी हो रही थी। जब फ्लाइट ने उड़ान भरी तब एसी चालू किया गया। हम लोग एक घंटे तक फ्लाइट में बिना एसी और ऑक्सीजन के बैठे थे।'

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button