
मुंबई, RIN। पिछले साल जनवरी में द इंटर्न के हिंदी रीमेक की घोषणा की गई थी। दीपिका ने सोशल मीडिया पर खबर शेयर की थी। लेकिन लॉकडाउन और अप्रैल में ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म का काम आगे नहीं बढ़ा था। अब, ऋषि कपूर की जगह अमिताभ बच्चन को कास्ट कर लिया गया है। इसकी जानकारी एक बार फिर दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। दीपिका ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मेरे सबसे खास को-स्टार के साथ दोबारा काम करने का सम्मान मिला है। अमिताभ बच्चन का स्वागत है द इंटर्न के इंडियन अडेप्शन में। गौरतलब है 2015 में आई पीकू में अमिताभ और दीपिका साथ काम कर चुके हैं।




