देश

बिहार-खगड़िया में सीपीआईएम नेता की गोली मारकर हत्या

खगड़िया.

बिहार में बेंखौफ अपराधियों ने एक सीपीआईएम नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई  है। घटना खगड़िया जिला के मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर रोड के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के मारर गांव निवासी शंभू कुमार सिंह के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शंभू सिंह अपने बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में ही एक बाइक पर दो अपराधी पीछे से ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। इस गोलीबारी में शंभू कुमार सिंह को एक गोली सीने में लग गई। गोली लगने के बाद शंभू सिंह बेहोश होकर वहीं पर गिर गए। आसपास के लोगों ने आननफानन में उन्हें पास के अस्पताल में ले गये जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।  तबतक परिजन भी वहां पहुँच गये और फिर वेलोग उन्हें बेगूसराय ले गये, जहां कुछ ही देर में शंभू कुमार सिंह की मौत हो गई। शंभू सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के सदर अस्पताल में भारी संख्या में सीपीआईएम के नेता पहुंच गए हैं।

पेशे से थे प्राइवेट अमीन
घटना के संबंध में खगड़िया के सीपीआईएम लोकसभा प्रत्याशी संजय सिंह और बेगूसराय के सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि शंभू सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था में उन्हें बेगूसराय लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पेशे से वह प्राइवेट अमीन थे और साथ ही साथ सक्रिय सीपीआईएम नेता भी थे। उन्होंने बताया है कि यह गांव में अच्छे समाज से भी थे। लोगों के बीच इनका व्यवहार बेहतर रहता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button