खेल-जगतमध्यप्रदेश

फिल्मी सुपर स्टार अक्षय कुमार के सामने दांव पेंच दिखाएंगे विंध्य के खिलाड़ी

अंबुज सिंह होंगे अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट के लिए निर्णायक

Realindianews.com।
फिल्म सुपरस्टार और जाने-माने मार्शल आर्टिस्ट अक्षय कुमार जी द्वारा 14 वीं बार उका टर्सडिया यूनिवर्सिटी कैम्पस बारदोली में आयोजित की जा रही अक्षय कुमार कुडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप में विंध्य क्षेत्र सतना शहर के 13 खिलाड़ी के साथ कोच अंबुज सिंह भाग ले रहे हैं।
कुडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के संयुक्त सचिव नेशनल रेफरी और कोच सेंसाई अंबुज सिंह ने बताया कि भारत की सबसे प्रतिष्ठा पूर्ण यह कुडो प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक उका टर्सडिया यूनिवर्सिटी कैम्पस बारदोली में आयोजित होगी। इसके बाद बैक टू बैक कुडो नेशनल और फेडरेशन कप नेशनल चैंपियनशिप में भी खिलाड़ी भाग लेंगे। सतना सहित प्रदेश के सभी खिलाड़ी कुडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के बैनर तले चीफ इंस्ट्रक्टर डॉ सेंसाई एजाज खान के नेतृत्व में भाग लेंगे।
इनकी होगी प्रस्तुति
जिले के खिलाडिय़ोंं में कुशाग्र चौधरी, आयुष प्रताप सिंह, आयुष तिवारी, ध्रुव प्रताप सिंह 13 वर्ष नीचे लाइट कांटेक्ट, सौरभ त्रिपाठी, धैर्य कुशवाहा, प्रथम कुमार तिवारी, अन्वीक्षा वर्मा और अदिति कुशवाहा 13 से 16 वर्ष सेमी कांटेक्ट की अपने उम्र और वजन वर्ग की फाइट स्पर्धा में भाग लेंगे। जबकि अनामिका सिंह, हर्ष मिश्रा, घनश्याम निषाद और प्रतीक सिंह फुल कांटेक्ट पी. आई. कैटेगरी में भाग लेंगे।
भारत की सबसे बड़ी मार्शल आर्ट स्पर्धाओं में से एक
अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट में भाग लेने पर कुडो एसोसिएशन ऑफ सकता के अध्यक्ष रविशंकर गौरी, संरक्षक- सांसद गणेश सिंह, अशोक अग्रवाल उपाध्यक्ष भरत गुप्ता, पद्म रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, गणेश चौधरी संयुक्त सचिव- संजीव मिश्रा, संयोग सिंह, शिवम सिद्धार्थ भारतीय, पीयूष सिंह, पूजा सिंह, सीमा गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, रामायण सिंह परिहार, राजनीत दिनकर आरपीएस मार्शल आट्र्स एंड फिटनेस अकैडमी की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार वरुण भट्टाचार्य सहित समस्त पदाधिकारियों और खिलाडिय़ों ने बधाई दी है, और खिलाडिय़ों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button