खेल-जगत

विराट कोहली ने 72 गेंदों में 113 रन बनाए, यह आईपीएल करियर का उनका 8वां शतक है

नई दिल्ली
आईपीएल 2024 का पहला शतक विराट कोहली ने जड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 गेंदों में 113 रन बनाए। यह आईपीएल करियर का उनका 8वां शतक है। विराट इस लीग में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली के IPL में 7500 से ज्यादा रन
विराट कोहली इस आईपीएल में पांच पारियों में 105 की औसत से 316 रन बना चुका हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 7,500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। उनके नाम 242 मैचों में 7,579 रन हो गए हैं। विराट आईपीएल में आठ शतक और 52 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन है। किंग कोहली इस लीग में 672 चौके और 246 छक्के लगा चुके हैं।
 

आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली- 8 शतक
क्रिस गेल- 6 शतक
जॉस बटलर- 5 शतक
केएल राहुल- 4 शतक
शेन वॉटसन- 4 शतक
डेविड वॉर्नर- 4 शतक
शुभमन गिल- 3 शतक
संजू सैमसन- 3 शतक
एबी डिविलियर्स- 3 शतक

बेन स्टोक्स- 2 शतक

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल- 22 शतक
बाबर आजम- 11 शतक
विराट कोहली- 9 शतक
माइकल क्लिंगर- 8 शतक
डेविड वॉर्नर- 8 शतक
एरोन फिंच- 8 शतक

आईपीएल का सबसे धीमा शतक
विराट कोहली ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने 67 बॉल पर शतक पूरा किया। जो आईपीएल का संयुक्त रूप से सबसे धीमा शतक है। विराट के अलावा मनीष पांडे ने 2009 में इतनी ही गेंद में शतक जड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button