देश

एक महिला के 56 टुकड़े क्यों जान कर सभी हैरान

डॉक्टर दंपती भी ऐसा कर सकते हैं क्या

तिरुवनन्तपुरम, Realindianews.com। देश में हत्या करने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन किसी महिला की हत्या कर 56 टुकड़े कर देने के मामले नें सभी को सक्ते में ला दिया है। देश के केरल नरबलि मामले में पुलिस ने बुधवार को चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि बलि देने वाले डॉक्टर दंपती ने 2 महिलाओं को बांधकर पहले टॉर्चर किया। एक लाश के 56 टुकड़े किए। हालांकि शव खाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सबूत इस ओर भी इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दोनों महिलाओं की छाती भी काट दी थी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि पैसे की चाहत में यह विभत्स हत्या की गई है। केरल में 2 महिलाओं की नरबलि का मामला मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को सामने आया। घटना 27 सितंबर की है। केरल के त्रिरुवल्ला में अंधविश्वास के चलते डॉक्टर भगावल सिंह और उसकी पत्नी लैला ने 2 महिलाओं की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिर दोनों शवों के टुकड़े करके उन्हें दफना दिया। आरोपियों को भरोसा था कि ऐसा करने से उनके घर में धन-वैभव आने लगेगा। इस काम में एक तांत्रिक मोहम्मद शफी ने उनकी मदद की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। अभी पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button