भोपाल Realindianews.com मध्य प्रदेश के सतना जिले के नादन थाना क्षेत्र में एक चंदन के पेेड़ की चोरी का मामला सामने आया है। सूनेपन का फायदा उठाकर चंदन का पेड़ चोरों ने चोरी कर लिया। आपको बतादें देश के जाने माने हार्ट सर्जन और भाजपा नेत्री के घर को चोरों नें निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक, मैहर के नादन देहात थाना अंतर्गत ग्राम जरियारी में चोरों ने चंदन का पेड़ चोरी कर लिया है। यह पेड़ 15 वर्ष से भी अधिक पुराना था। बताया जाता है कि भाजपा नेत्री यशोदा मिश्रा और सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रविनंदन मिश्रा मैहर में रहते हैं, जबकि उनके भाई डॉ. युगल मिश्रा अपनी पत्नी डॉ. स्मिता मिश्रा के साथ दिल्ली में रहते हैं। गृह ग्राम जरियारी स्थित उनके घर मे चंदन का पेड़ लगा था। घर में कोई रहता नहीं है, इसी का फायदा उठा कर चोरों ने रात के वक्त पेड़ काट कर चोरी कर लिया। पेड़ पुराना था लिहाजा उसके तने भी मजबूत और मोटे थे। चोर तने की लकड़ी उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिश्रा परिवार को ग्रामीणों ने दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस जांच कर चोरों की तलाश कर रही है। बता दें कि देश के जाने माने हार्ट सर्जन डॉ. युगल मिश्रा रिटायर्ड बीईओ रविनंदन मिश्रा के भाई हैं। उनका भी पैतृक घर यही है, जहां चोरों ने हाथ साफ किया है।
Check Also
Close