मध्यप्रदेश

संस्कार भारती में मिला सतना के छात्र का शव

भोपाल के गेस्ट हाउस में संघ के दो पदाधिकारी पहुंचे तब पता चला

भोपाल Realindianews.com राजधानी भोपाल के तुलसी नगर स्थित संस्कार भारती के गेस्ट हाउस में योगा स्टूडेंट का शव मिला है। 7 जनवरी सोमवार रात करीब डेढ़ बजे जब इटारसी से संघ के दो पदाधिकारी गेस्ट हाउस पहुंचे, तब इसका खुलासा हुआ। शनिवार रात उसने मां और परिवार से वीडियो कॉल पर आखिरी बार बात की थी। मृतक का नाम आनंद त्रिपाठी (22) पुत्र अमरनाथ त्रिपाठी है, जो कि बीयू से योगा विषय में पीजी कोर्स कर रहा था। वह मूलत: सतना जिले के जैतवारा के डगडीहा गांव का रहने वाला था। यहां वह तुलसी नगर स्थित संस्कार भारती में रहता था। सोमवार रात इटारसी से आए संघ के पदाधिकारियों ने आनंद को कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने संस्कार भारती के देखरेख करने वाले प्रमुख को इस बारे में बताया। प्रमुख ने कहा कि पीछे के दरवाजे को धक्का मारकर खोल लीजिए। इसके बाद दरवाजा खोलकर दोनों अंदर पहुंचे। यहां देखा कि आनंद कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। ऊपर से चादर ओढ़े हुए था। आवाज देने पर भी शरीर में हलचल नहीं हुई। ऐसे में दोनों लोगों ने चादर उठाकर देखा, तो आनंद बेसुध हालत में मिला। शरीर ठंडा पड़ गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button