देश

ओडिशा में एक दल की सरकार असंभव लेकिन 8-9 लोकसभा सीटें जीतेंगे : कांग्रेस प्रभारी

जमशेदपुर.

ओडिशा के प्रभारी और एआईसीसी सदस्य डॉ. अजॉय कुमार ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती है। पार्टी विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा के दस साल के कुशासन से तंग आ चुकी है। जनता इस बार बदलाव चाहती है।

कांग्रेस नेता कुमार ने सोमवार को जमशेदपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस की आठ/नौ सीटें जीतने की भी संभावना है। वहीं, पार्टी के पास विधानसभा चुनावों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा, यह तय है कि ओडिशा में कांग्रेस के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती। ओडिशा प्रभारी कुमार ने भाजपा के 400 से अधिक सीटें जीतने के नारे पर भी व्यंग कसा। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे गलत समझा है। दरअसल, भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतने वाली नहीं थी। उनका मतलब था कि अगर भाजपा आगामी आम चुनाव में सत्ता बरकरार रखती है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें 400 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाएंगी।

प्रज्जवल मामले में भाजपा को घेरने का प्रयास
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के अंदर आप सांसद स्वाति मालीवाल पर हमले के मामले में कुमार ने कांग्रेस का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं पर किसी भी अपराध के खिलाफ है। इस दौरान उन्होंने भाजपा को घेरने की कोशिश की। कहा, जेडीएस सांसद प्रज्जवल रेवन्ना के मामले में भाजपा चुप क्यों है? उनसे जुड़े यौन शोषण के मामले से संबंधित सैकड़ों ऑडियो और वीडियो सामने आ चुके हैं। बावजूद उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कुमार ने बताया कि इंडिया ब्लॉक मंगलवार को गोपाल मैदान में एक बड़ी बैठक करेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बैठक को संबोधित करेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button